फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   special story of home gardening go green go

यहां घर के भूतल से तीसरे तल तक खिलखिलाती है हरियाली, लोग कहते हैं 'हवा महल'

Mon, 07 Sep 2020 02:47 PM IST
vivek shukla विवेक सिंह, गोरखपुर।
विवेक सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Sep 2020 02:47 PM IST
विज्ञापन
special story of home gardening go green go
पूर्व मेयर अंजू चौधरी। - फोटो : अमर उजाला।

राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष और पूर्व मेयर अंजू चौधरी सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करने के बाद बागवानी के लिए वह रोजाना दो घंटे का समय निकालती है। घंटाघर में 1882 में बने कोठीनुमा भवन के भूतल पर तो भरा पूरा गार्डेन है ही, घर के तीसरे तल पर टैरेस लॉन हैं।

विज्ञापन


रोटरी क्लब के अध्यक्ष विक्रम चौधरी और उनकी पत्नी दिशा चौधरी, डॉ. निखिल चौधरी की भी पौधों की देखभाल में समान रुचि है। तीसरे तल पर गमलों में नीम, तुलसी, धनिया, पुदीना, अजवाइन,  एलोवेरा  ड्रेसीना व क्रोटन की विभिन्न प्रजातियां लगाई गईं हैं। भूतल पर एक तरफ फलदार वृक्ष जैसे बादाम, चेरी, शरीफा, इलायची, केला तो दूसरी ओर वैरीकेटेड साइकस, लिली, बोगनविलिया व केना के पौधे हैं। 55 साल पुराना साइकस गार्डन का आकर्षण है।
विज्ञापन


 

बच्चों की तरह पौधों की देखभाल करती हैं उमा

special story of home gardening go green go
उमा चंद्र उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला।

राजेंद्रनगर की उमा चंद्र उपाध्याय को बागवानी से बेहद लगाव है। बड़े बेटे चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ उपाध्याय और छोटे बेटे व्यवसायी डॉ. अभिजीत उपाध्याय के साथ रहने वाली उमा ने घर में 500 स्क्वायर फीट में सुंदर लॉन तैयार किया है। टैरेंस और पोर्टिको में भी करीब तीन सौ गमले लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पौधों की देखभाल बच्चों की ही तरह करती हैं। अमरूद, जामुन, बसंत मासी, क्रिसमस ट्री, जावेरिया, बेला, जुही, क्रोटन, पॉम ट्री आदि उनके गार्डेन की शोभा बढ़ाते हैं।

 

प्रवीण ने 1200 स्क्वायर फीट में तैयार किया टैरेस गार्डेन

special story of home gardening go green go
प्रवीण तिवारी। - फोटो : अमर उजाला।
शारदा सिनेमा के मालिक और गोला बाजार के रहने वाले प्रवीण तिवारी ने घर में 1200 स्क्वायर फीट में टैरेस गार्डेन तैयार किया है। बालकनी को भी मिट्टी के घड़ों, सुराही और हैंगिग फ्लावर पॉट से सजाया है। बोगेनवेलिया, रेन लिली, साइकस, सन ऑफ इंडिया, पाम, मोरपंखी, सदाबहार, मनी प्लांट, ब्रोकनहार्ट, गुड़हल, एग्जोरा, कमल, लक्ष्मण बूटी, कैक्टस, शमी ,मजेंटा, तिकोनिया, क्रोटन, स्नेक प्लांट, एरीका पाम इनकी बगिया की खूबसूरती बढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed