फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special story of hardworking Sapana made a path with her skill and freshness

गोरखपुर: रिश्तों में खट्टापन आया तो अचार ने जिंदगी में घोली 'मिठास'

Sun, 27 Sep 2020 11:55 AM IST
vivek shukla राकेश त्रिपाठी, सरदारनगर (गोरखपुर)।
राकेश त्रिपाठी, सरदारनगर (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 27 Sep 2020 11:55 AM IST
विज्ञापन
Special story of hardworking Sapana made a path with her skill and freshness
स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

हम आपकों गोरखपुर की सपना के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादी के चंद वर्षों में ही पति से रिश्ता टूट गया। बता दें कि रिश्ता टूटने के बाद सपना अपने बेटे के साथ मायके आ गईं। सपना ने यहां मां-बाप पर बोझ बनने की जगह उनका सहारा बनने की ठानी। मां ने अचार बनाने का हुनर सिखाया था, तो इसे ही रोजगार का माध्यम बना लिया।  

विज्ञापन


सपना ने पहले तो अचार से अपनी जिंदगी में मिठास घोली, फिर अन्य जरूरतमंद महिलाओं को साथ जोड़कर दो साल पहले अपने गांव सरदारनगर के सरैया में जानकी स्वयं सहायता समूह का गठन किया। वह अब 50 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने की कला सिखा रहीं हैं।
विज्ञापन


बता दें कि 2018 में सपना ने जानकी स्वयं सहायता समूह की नींव डाली और गांव एवं उसके आसपास की जरूरतमंद महिलाओं को साथ जोड़ा। बाजार के हिसाब से अचार तैयार करना, उनकी पैकेजिंग और मार्केटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर समूह ने अचार बनाना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे मांग भी बढ़ने लगी। वर्तमान में समूह की अध्यक्ष सीमा और सचिव रीना हर महीने पांच से सात हजार रुपये कमा लेती हैं ,जबकि समूह की अन्य सदस्यों की भी आमदनी तीन से पांच हजार तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपना के समूह में हैं 12 सदस्य
जानकी स्वयं सहायता समूह में वर्तमान में 12 सदस्य हैं। इनमें अध्यक्ष सपना और सचिव रीना के अलावा रिंकू, रीता, संजू, मीरा, संध्या, सलहंती, सरस्वती, पूनम, विजयलक्ष्मी आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed