{"_id":"6b04ad8239ceb30d69075563","slug":"special-lok-adalat-on-the-28th-pending-traffic-challans-to-be-settled-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1527306-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विशेष लोक अदालत 28 को, निपटाए जाएंगे लंबित वहां चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विशेष लोक अदालत 28 को, निपटाए जाएंगे लंबित वहां चालान
विज्ञापन
गोरखपुर। जनपद न्यायालय में 28 नवंबर को मोटर वाहन अधिनियम के तहत लंबित चालान मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत लगेगी। इसमें वाहन स्वामियों को अपने लंबित चालान का निस्तारण कराने का अवसर मिलेगा। इसके लिए पेमेंट सेतु के माध्यम से भुगतान की सुविधा की जानकारी और जरूरी सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष राज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस लोक अदालत का उद्देश्य लंबित चालान मामलों का त्वरित निस्तारण करना है। इससे न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा।