{"_id":"5eca7c04d2dbf707f14c31f6","slug":"special-eid-celebration-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के खात्मे के लिए करेंगे 'ऑनलाइन दुआ', इस बार ऐसे मनाएंगे ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के खात्मे के लिए करेंगे 'ऑनलाइन दुआ', इस बार ऐसे मनाएंगे ईद
Sun, 24 May 2020 07:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 May 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
Eid
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना काल में एक दूसरे से मिल नहीं सकते तो क्या। मुस्लिम समाज के लोग ईद की परंपरा निभाने के लिए टेक्नालॉजी का सहारा ले रहे हैं। ईद पर उलेमा-ए-किराम यूट्यूब लाइव के माध्यम से ऑनलाइन नसीहत व दुआ करेंगे।
विज्ञापन
मुस्लिम युवा इस कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम में कोरोना वायरस के खात्मे के लिए खास तौर पर दुआ की जाएगी।
विज्ञापन
नसीहत व दुआओं का यह दौर सोमवार को साढ़े चार बजे से यूट्यूब पर शुरू होगा। जो एक घंटा चलेगा। यूट्यूब के नूरी नेटवर्क चैनल पर यह कार्यक्रम लाइव देखा जा सकेगा। जिसमें तिलावत, नात, नसीहत, ईद का पैगाम, ईद व चाश्त की नमाज का तरीका बताकर खास दुआ की जाएगी।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम में मुफ्ती मो. अजहर शम्सी (नायब काजी), हाफिज अजीम अहमद नूरी, मौलाना शादाब अहमद रजवी आदि शामिल होंगे।