फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Special campaign will be run to make model villages in 72 gram panchayats in Gorakhpur

गोरखपुर: 72 ग्राम पंचायतों में चलेगा विशेष अभियान, मॉडल गांव बनाने के लिए 50 स्वच्छताग्रहियों को दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 23 Dec 2021 02:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Dec 2021 02:49 PM IST
सार

डीएम ने जमीन पर चित्र बनाकर कूड़ा निस्तारण की जानकारी दी। प्रशिक्षण के समापन पर डीएम विजय किरन आनंद ने आश्वस्त किया कि गांव में प्रवास के दौरान स्वच्छताग्रहियों की सुविधाओं का न केवल ध्यान रखा जाएगा बल्कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
Special campaign will be run to make model villages in 72 gram panchayats in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो के तहत गांवों में छूटे लोगों को शौचालय की सुविधा दिलाने, कूड़ा निस्तारण समेत 72 ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत के तौर पर विकसित करने के लिए संबंधित पंचायतों में पांच दिन का कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके लिए जिले से चयनित 50 स्वच्छताग्रहियों को एनेक्सी भवन सभागार में दिया जा रहा तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को समाप्त हो गया। ये स्वच्छताग्रही इन पंचायतों में पांच दिन रहकर अभियान के तहत तय लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण के समापन पर डीएम विजय किरन आनंद ने आश्वस्त किया कि गांव में प्रवास के दौरान स्वच्छताग्रहियों की सुविधाओं का न केवल ध्यान रखा जाएगा बल्कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए हर संभव मदद की जाएगी। स्वच्छताग्रही इन ग्राम पंचायतों में सात बिंदुओं पर ग्रामीणों से सामूहिक संवाद कर उन्हें जागरूक करेंगे।
विज्ञापन


डीएम ने एनेक्सी सभागार के बाहर जमीन पर ही चित्र बनाकर स्वच्छताग्रहियों को ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का तरीका बताया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीडीओ इंद्रजीत सिंह, डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के विषय विशेषज्ञ शशिभूषण सिंह, राकेश सिंह, ग्रामीण सहभागिता प्रशिक्षक कुशल सिंह, ओडीएफ स्थायित्व पर बच्चा सिंह ने कार्यशाला को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि ग्राम पंचायतों को मॉडल ग्राम पंचायत बनाने के लिए ग्राम पंचायतों के निवासियों के व्यवहार परिवर्तन के साथ वहां संचालित प्रत्येक योजना से उनका जुड़ाव भी सुनिश्चित करना होगा। तभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का समुचित इस्तेमाल, रखरखाव और उसका सामूहिक रूप से लाभ सभी को मिल सकेगा।

 

इन लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर

ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत कार्ययोजना निर्माण जिसमें संपर्क मार्ग, आंतरिक गलियां, खुली नालियां, जलनिकासी को बेहतर नियोजन पर जोर दिया जाएगा। प्रत्येक घर के ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रबंधन की कार्ययोजना विकसित कर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम पंचायत के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में शौचालय, पेयजल, विद्यालय भवन, फर्नीचर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम पंचायतों को कुपोषण मुक्त किए जाने के साथ बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के जीवन स्तर सुधारने के मद्देनजर आंगनबाड़ी केंद्रों का बेहतर संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed