{"_id":"6a1213711d3fb444df0cb2f5","slug":"sparks-emanate-from-parcel-van-of-awadh-assam-express-panic-erupts-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1331080-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अवध-असम एक्सप्रेस के पार्सल वैन से निकली चिंगारी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अवध-असम एक्सप्रेस के पार्सल वैन से निकली चिंगारी, हड़कंप
विज्ञापन
- छपरा स्टेश पर 10 बोरे उतारे गए और चल दी ट्रेन, गोरखपुर जंक्शन पर सभी बोरे की हुई जांच
- सब कुछ सामान्य मिलने पर अधिकारियों ने ली राहत की सांस
गोरखपुर। छपरा स्टेशन पर डिब्रूगढ़ से लालगढ़ जा रही अवध असम एक्सप्रेस (15909) के पार्सल वैन में बोरे से चिंगारी निकलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पार्सल वैन में रखे गए 10 बोरे उतार लिए गए लेकिन इसी बीच ट्रेन चलने का सिग्नल हो गया। इसकी सूचना रेलवे स्टॉफ ने तत्काल कंट्रोल रूम को दी। गोरखपुर पहुंचने पर सभी बोरे को उतार कर गहनता से जांच की गई। सब कुछ सामान्य मिलने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के मुताबिक, अवध-असम एक्सप्रेस शुक्रवार जब छपरा स्टेशन पर पहुंची तो एक कर्मचारी ने पार्सल वैन में लोडिंग के दौरान एक बोरे से चिंगारी निकलते देखा। चिंगारी देख उसने तुरंत इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों के साथ ही कंट्रोल को दी। तत्काल वहां आरपीएफ और अन्य कर्मचारी आ गए। चिंगारी वाले बोरे को नीचे उतारा गया। इसी दौरान ट्रेन का सिग्नल हो गया और वह गोरखपुर की तरफ रवाना हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए छपरा कंट्रोल ने इसकी जानकारी गोरखपुर मुख्यालय को दी। यहां अफसरों को जैसे ही जानकारी हुई वैसे ही आरपीएफ और अन्य कर्मचारी प्लेटफाॅर्म पर पहुंच गए। ट्रेन रात 11.55 बजे जैसे ही गोरखपुर पहुंची वैसे ही पार्सल वैन में रखे गए सभी बोरे उतार लिए गए। दिन में बोरों की बारीकी से जांच कराई गई लेकिन उनमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।