फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP traffic strickt, e-challan by checking number and helmet

एसपी ट्रैफिक बोले-1500 रुपये का कटेगा चालान, युवक ने ऐसा क्या किया? मिल गई माफी

Tue, 21 Jan 2020 06:46 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Tue, 21 Jan 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
SP traffic strickt, e-challan by checking number and helmet
एसपी ने पंद्रह सौ रुपये का चालान काटने का दिया आदेश। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक नियमों में ढील का फायदा उठाकर सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक दौड़ा रहे लोगों पर मंगलवार को सख्ती की गई। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा टीम के साथ जांच करने के लिए सड़क पर उतरे तो तरह तरह के बहाने भी सामने आए। एक युवक ने तो यहां तक कह दिया कि सर, दो हेलमेट चोरी हो गया है क्या करें? एसपी ने पंद्रह सौ रुपये का चालान काटने का आदेश दिया तो थोड़ी ही देर में हेलमेट खरीद कर लाया और फिर माफीनामा देकर चालान को माफ करने की अर्जी दी। कुछ ऐसा ही बेतुका जवाब एक और शख्स ने भी दिया, उसने कहा हेलमेट से पान का पीक थूकने में दिक्कत होती है, उसका भी पंद्रह सौ रुपये का चालान काटकर पुलिस ने आदत में लाने की सलाह दी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लंबे समय से ठंड में ट्रैफिक की ओर से हर चौराहे पर अभियान नहीं चलाया गया था। इसका असर था कि लोगों के सिर से हेलमेट उतर चुका था। इसे देखते हुए मंगलवार को एसपी ट्रैफिक ने अभियान चलाया और फिर हर चौराहे पर चेकिंग शुरू की गई। एसपी ट्रैफिक आदित्य प्रकाश वर्मा हरिओम तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दिए।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान 50 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया जिनके नंबर प्लेट पर नंबर ठीक से नहीं लिखे थे या फिर सिर पर हेलमेट नहीं था। इस दौरान हेलमेट ना लगाने का तर्क भी लोगों का अजब गजब ही था। मगर पुलिस ने सख्ती की तो सब असल बात पर उतर आए। एक ने तो हेलमेट खरीद कर लाया और फिर पहनकर दिखाया। साथ ही पुलिस को लिखकर दिया कि वह नियमित रूप से हेलमेट लगाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट को लेकर चेकिंग की गई है। एक शख्स ने हेलमेट खरीद कर लाया। जो भी बिना हेलमेट के पकड़े गए है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आदित्य प्रकाश वर्मा, एसपी ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed