{"_id":"6a1213c0a49cc50309083026","slug":"sp-student-body-protests-against-neet-paper-leak-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1330913-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नीट पेपर लीक के विरोध में सपा छात्र सभा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नीट पेपर लीक के विरोध में सपा छात्र सभा ने किया प्रदर्शन
Sun, 24 May 2026 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 24 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नीट पेपर लीक के विरोध में समाजवादी छात्र सभा महानगर अध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। डीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
वरिष्ठ नेता आफताब महेंद्र यादव ने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने छात्रों की वर्षों की मेहनत, माता-पिता के सपनों और देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को गहरी चोट पहुंचाई है। मेहनत करने वाले छात्र खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, जबकि भ्रष्ट व्यवस्था और लापरवाही के कारण प्रतिभाशाली युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेला जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी छात्र सभा ने मांग की है कि एनटीए को तत्काल भंग किया जाए, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
प्रदर्शन में बिंदा सैनी, सच्चिदानंद यादव, अभिषेक पांडेय, प्रतीक तिवारी, रितेश यादव, अखिलेश मौर्या, शाहबाज अहमद, सतीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।