फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP North Gyanendra stated that an FIR has been registered and legal action initiated.

Gorakhpur News: पीआरवी ने पांच किलोमीटर पीछा कर फोन छीनने वाले दो आरोपियों को पकड़ा

Fri, 10 Jul 2026 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 10 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
SP North Gyanendra stated that an FIR has been registered and legal action initiated.
भरोहिया (गोरखपुर)। मोबाइल छीनकर भाग रहे दो बदमाशों को पीआरवी की टीम ने करीब पांच किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है। मामले में पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नौ जुलाई की शाम करीब साढ़े छह बजे रामपुर कैथवलिया निवासी मुस्कान श्रीवास्तव अपने भाई रौनक श्रीवास्तव के साथ साइकिल से सब्जी लेने के लिए भरोहिया जा रही थीं। इसी दौरान ग्राम रमवापुर के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मारकर मुस्कान के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद दोनों आरोपी बाइक से रमवापुर की ओर भागने लगे। पीड़िता ने तत्काल पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने घटना की जानकारी लेकर बाइक सवार दोनों आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

करीब पांच किलोमीटर पीछा करने के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से पीड़िता का छीना गया रियलमी मोबाइल बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रिंस सिंह उर्फ श्रीकेत निवासी उसका थाना चिलुआताल और अरशद निवासी डोहरिया बाजार थाना चिलुआताल के रूप में हुई है। एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में आरक्षी इंद्रजीत कुमार और होमगार्ड चालक रविंद्र कुमार मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed