फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leaders protest for former district president goes to jail during up panchayat chunav 2021 in maharajganj

महराजगंज: जिलाधिकारी आवास पर सपाईयों ने किया हंगामा, पूर्व जिलाध्यक्ष के जेल जाने से नाराज हैं कार्यकर्ता

Wed, 21 Apr 2021 05:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Apr 2021 05:02 PM IST
सार

सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव को पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
SP leaders protest for former district president goes to jail during up panchayat chunav 2021 in maharajganj
सपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोतवाली पुलिस की कार्रवाई से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर में जिलाधिकारी आवास के गेट पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस ने उनको समझाकर वापस कर दिया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव को पुलिस ने सत्ता पक्ष के दबाव में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि मतदान के दिन 19 अप्रैल को पूर्व जिलाध्यक्ष को पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई। यह कहा गया कि मतदान के बाद छोड़ दिया जाएगा। लेकिन सत्ता पक्ष के दबाव में उनको जेल भेज दिया गया। यह अन्याय है। इसके खिलाफ सपा कार्यकर्ता खामोश नहीं रहेंगे।
विज्ञापन


पूर्व जिला सचिव दिलीप शुक्ला ने कहा कि जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए आने पर उनसे मिलने नहीं दिया गया। हंगामा होने के बाद आश्वासन दिया गया कि 22 अप्रैल को पूर्व जिलाध्यक्ष को रिहा किया जाएगा। कोतवाली पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व जिला सचिव ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष को रिहा नहीं किया गया तो 23 अप्रैल को आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सुमन ओझा, पवन वर्मा, विशाल ओझा, शांतनु, हुसेंद्र यादव, राजेश्वर त्रिपाठी, रामि मलन गौड, सुनील सिंह, विंद्रेश कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विनोद तिवारी ने कहा कि पूर्व जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी गैर कानूनी है। वर्तमान सरकार के दबाव में कार्यकर्ताओं का राजनैतिक उत्पीड़न कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed