{"_id":"6a9dd0fa5bce45a23b052b0e","slug":"sp-leaders-held-a-rally-without-permission-scuffle-ensued-between-police-and-party-workers-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1442660-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना अनुमति सपा नेताओं ने निकाली रैली, पुलिस-कार्यकर्ताओं में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना अनुमति सपा नेताओं ने निकाली रैली, पुलिस-कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
Mon, 07 Sep 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 07 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र में सपा नेता साधु यादव के समर्थन में रविवार को रैली निकाली गई। सूचना मिलने पर जंगल कौड़िया टोल प्लाजा के पास पहुंची पुलिस ने रैली को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और बड़ी संख्या में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं में नोकझोंक शुरू हो गई।
पुलिस के मुताबिक रैली बिना अनुमति के निकाली गई थी। रैली में शामिल सैकड़ों वाहनों से गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने भीड़ को हटाकर रैली खत्म कराई। इस मामले में पुलिस ने साधु यादव, सुरेंद्र यादव समेत 19 नामजद और 30-40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही बिना नंबर प्लेट वाले छह ट्रैक्टर और एक चारपहिया वाहन भी कब्जे में लिया है।
रविवार सुबह करीब 10:30 बजे सपा नेता साधु यादव के नेतृत्व में भरवल गांव से रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में ट्रैक्टर, चारपहिया और दोपहिया वाहन शामिल थे। रैली पीपीगंज बाईपास होते हुए जंगल कौड़िया की ओर बढ़ रही थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे टोल प्लाजा के पास पहुंचने पर पीपीगंज पुलिस ने आयोजकों से अनुमति संबंधी आदेश मांगा। अनुमति नहीं दिखाए जाने पर पुलिस ने रैली रोक दी और लोगों से वापस जाने को कहा।
विज्ञापन
इस पर कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक होती रही। देखते ही देखते गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। इधर, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी सपा कार्यकर्ताओं को जाम की स्थिति बताते हुए रैली समाप्त करने के लिए कहते दिखाई दिए। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
पुलिस ने लाठी पटककर भीड़ को किया तितर-बितर : टोल प्लाजा पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक चल ही रही थी कि हल्की बारिश शुरू हो गई। पुलिस ने रैली में शामिल लोगों को पीपीगंज की ओर लौटाना शुरू किया। कुछ नेता व समर्थक टोल पार कर फोरलेन की ओर निकल गए। भीड़ के पीछे नहीं हटने पर पुलिस को सड़क पर लाठी पटककर लोगों को तितर-बितर करना पड़ा।
तीन थानों की फोर्स पहुंची, दोपहर तीन बजे तक चला हंगामा : विवाद की सूचना मिलते ही सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह, चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह, पीपीगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह और कैंपियरगंज थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। तीन थानों की फोर्स की मौजूदगी में रैली समाप्त कराई गई और भीड़ को हटाया गया।
छह ट्रैक्टर और एक चार पहिया वाहन कब्जे में : पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाले छह ट्रैक्टर और एक चारपहिया वाहन को टोल प्लाजा पर रोक लिया। कई वाहनों के मालिक मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पीपीगंज थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि छह ट्रैक्टर और एक चारपहिया कब्जे में लिया गया है।
एसडीएम को दी थी रैली की जानकारी : सपा नेता साधु यादव ने कहा कि उपजिलाधिकारी को रैली और उसके मार्ग की जानकारी दी गई थी। सपा नेता ने कहा कि कहीं सड़क जाम नहीं किया गया और न ही किसी तरह का धरना-प्रदर्शन हुआ। रैली शांतिपूर्ण तरीके से निकाली गई।