फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leader shot by bike riding miscreants

Gorakhpur News: सपा नेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारी

Sun, 18 Feb 2024 03:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
SP leader shot by bike riding miscreants
कैंपियरगंज इलाके में हुई घटना, मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंपियरगंज इलाके के सरुआताल के पास शनिवार शाम में बदमाशों ने सपा नेता शरद यादव को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से घायल शरद को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि महराजगंज जिले के फरेंदा से भूमि विवाद की पंचायत करके लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के गहबा निवासी शरद यादव सपा के प्रदेश के पदाधिकारी हैं। शनिवार को अपने मौसेरे भाई आशीष यादव की भूमि विवाद के मामले में फरेंदा में पंचायत में शामिल होने गए।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे वह लोहरपुरवा शिवपुर चौराहा मार्ग से लौट रहे थे। सरुआताल के किनारे लघुशंका के लिए चार पहिया गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे जा रहे थे तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे। उनमें से एक ने तमंचा निकालकर गोली दाग दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से वह सकते में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए। पुलिस ने जांच की। मौके पर कोई नहीं मिला तो पुलिस ने सूचना को गलत बताया। बाद में जब पीड़ित के भर्ती होने की बात सामने आई तो एसओ अनूप सिंह मेडिकल कॉलेज पहुंचे। पीड़ित से जानकारी लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।

कोट
मामला संदिग्ध लग रहा है। सपा नेता जमीन की पंचायत से लौट रहे थे। सीसी टीवी में भी घटना नहीं दिख रही। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed