फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP leader Bhola Yadav property worth Rs 50 lakh seized

Gorakhpur News: सपा नेता भोला यादव की और 50 लाख की संपत्ति जब्त, दर्ज हैं 35 मुकदमे

Wed, 18 Jan 2023 11:32 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 18 Jan 2023 11:32 AM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि गैंगस्टर अभियुक्त और उसके परिवार के नाम की संपत्ति को जब्त करने का आदेश डीएम ने दिया है। डीएम के आदेश के अनुपालन पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने गाड़ियों को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
SP leader Bhola Yadav property worth Rs 50 lakh seized
गोरखपुर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा नेता और गैंगस्टर अभियुक्त भोला यादव की 50 लाख रुपये कीमत की तीन गाड़ियों को मंगलवार को जब्त कर लिया गया। इसके पहले भोला यादव और उसके भाई-भतीजे की सात करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। राजस्व टीम की मदद से पुलिस भोला की अन्य संपत्तियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार कैंपियरगंज राकेश कन्नौजिया के साथ पीपीगंज थानेदार दीपक सिंह फोर्स के साथ मंगलवार को पीपीगंज कस्बा में भोला यादव के घर पहुंचे थे। वहां पर भोला के नाम से मौजूद जेसीबी, एक स्कार्पियो कार और एक बुलेट को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन


एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि गैंगस्टर अभियुक्त और उसके परिवार के नाम की संपत्ति को जब्त करने का आदेश डीएम ने दिया है। डीएम के आदेश के अनुपालन पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने गाड़ियों को जब्त कर लिया है। अन्य संपत्तियों का ब्योरा जुटाया जा रहा है। अब तक सात करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोला पर दर्ज हैं 35 मुकदमे
सहजनवां के भिटहां गांव के मूल निवासी भोला उर्फ अखिलेश यादव पर कैंपियरगंज, पीपीगंज थाने में कुल 35 मुकदमे दर्ज हैं। हत्या की कोशिश, बलवा और मारपीट जैसे गंभीर धाराओं का भोला यादव आरोपी है। वर्तमान में वह जेल में बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed