फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sp inspected 3 police stations

एसपी ने किया तीन थानों का निरीक्षण

Wed, 26 Aug 2020 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sp inspected 3 police stations
एसपी ने बघौचघाट थाने का निरीक्षण किया - फोटो : DEORIA
एसपी ने किया तीन थानों का निरीक्षण
विज्ञापन

मातहतों को दिए आवश्यक निर्देश, कहा-कोरोना काल में बचकर करें कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बुधवार को भलुअनी, तरकुलवा और बघौचघाट थाने का निरीक्षण किया। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दरोगाओं के निश्चित प्वाइंट पर ड्यूटी भी चेक की। कुछ लोग मौके पर नहीं मिले। कोरोना काल में स्वयं को बचाते हुए सभी कार्य करने की बात कही।

भलुअनी थाने पहुंचकर उन्होंने बैरक, मालखाना और थाना परिसर की जांच की। एसओ राजेश सिंह से बदमाशों और उन पर की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जरूरी प्रार्थना-पत्रों को व्हाट्सएप पर मंगाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी के जाने के बाद पुलिसवालों ने राहत की सांस ली। इसके बाद वह तरकुलवा थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। यहां भी एक-एक कर जांच किए। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप शर्मा को कागजात के रख-रखाव को ठीक करने के निर्देश दिए। देर शाम को एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र बघौचघाट थाने पहुंचे। यहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें सही ढंग से गॉर्ड ऑफ ऑनर नहीं दे सके। इससे एसपी खफा हुए। उन्होंने कुछ दरोगाओं से ड्यूटी प्वाइंट पूछा और मौके पर पहुंच गए, लेकिन दरोगा नहीं मिले। जबकि उन्हें वाहनों और मास्क आदि की चेकिंग करने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। एसपी ने थाना प्रभारी संजय सिंह से साफ-सफाई और फरियादियों की बात को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed