फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   SP Hemraj meena order ban on leaving home for coronavirus in basti

बस्ती: कोरोना के संक्रमण से एक की मौत और दूसरा पॉजीटिव आने पर सख्त हुआ प्रशासन, घर से निकलने पर पूरी तरह से पाबंदी

Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Thu, 02 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
SP Hemraj meena order ban on leaving home for coronavirus in basti
शास्त्री चौक की सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कोरोना के संक्रमण से एक की मौत और दूसरा पॉजीटिव पाए जाने के बाद प्रशासन सख्त हो गया है। घर से बाहर निकलने पर पूरी तरह पाबंदी लग गई है। सड़क पर निकलने वाले जरूरतमंदों को भी रोका जा रहा है। सबसे ज्यादा सख्ती गांधी नगर इलाके में है। यहां बाजार सहित समूचे इलाके को सील कर पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। एसपी हेमराज मीणा लॉकडाउन को लेकर सख्त हो गए हैं। बोले कि अब यदि कोई बाहर घूमता पाया गया तो उसे दंडित कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के तुरकहिया में कोरोना वायरस के संक्रमण से 30 मार्च को हुई मौत के बाद भी बहुत कम लोग शहर में घूमते नजर आ रहे थे। कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां मोहल्ले के युवक शाम होते ही एक जगह एकत्रित हो जाते थे। शाम को थोड़ी देर के लिए जरूरतमंदों को सड़क पर आने की इजाजत थी। दवा व जरूरी सामानों की दुकानें खुल जाती थीं, मगर बुधवार को प्रशासन ने मुख्य बाजार सहित गांधी नगर इलाके को पूरी तरह सील कर दिया।
विज्ञापन


यहां अब किसी के भी आवागमन की इजाजत नहीं है। पूरा इलाका सन्नाटे में डूबा है। कभी-कभार पुलिस के सायरन की आवाज गूंजती सुनाई पड़ती है। बुधवार की देर रात सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका ने गांधी नगर इलाके का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। प्रशासनिक अमले की आमदरफ्त पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीएम आशुतोष निरंजन ने कहा कि आम आदमी की जिंदगी बचाने के लिए प्रशासन अब पूरी ताकत से जुट गया है। किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं है। यदि कोई भी सड़क पर नजर आया तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed