{"_id":"5ed4c9d78ebc3e906f64b830","slug":"sp-councilors-gave-memorandum-of-various-demands-to-municipal-commissioner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा पार्षदों ने किया होम क्वारंटीन परिवारों के लिए भोजन पानी की मांग, नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा पार्षदों ने किया होम क्वारंटीन परिवारों के लिए भोजन पानी की मांग, नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
Mon, 01 Jun 2020 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 01 Jun 2020 02:56 PM IST
सार
- होम क्वारंटीन परिवारों को भोजन पानी उपलब्ध कराए नगर निगम
- सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त को दिया विभिन्न मांगों का ज्ञापन
विज्ञापन
सपा पार्षद नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह को ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सपा पार्षदों ने नगर निगम प्रशासन से होम क्वारंटीन किए गए परिवारों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने की मांग की है। सपा पार्षदों ने इसके अलावा विभिन्न मांगों का ज्ञापन नगर आयुक्त को दिया।
विज्ञापन
सोमवार को नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में पार्षदों ने कहा कि होम क्वारंटीन किए गए परिवारों के सामने खाने-पीने की भी समस्या हो गई है। ऐसे में नगर निगम प्रशासन की ओर से इनके लिए भोजन पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके साथ ही प्रत्येक वार्ड में सैनिटाइजेशन के लिए दो अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करने, सैनिटाइजिंग करने वाले मशीनों की संख्या बढ़ाने, व्यापारिक प्रतिष्ठानों वाले वार्डों में दुकानों के खुलने से पहले सैनिटाइजेशन कराने और सफाई कर्मचारियों को एन 95 मास्क उपलब्ध कराने की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में अशोक यादव जियाउल इस्लाम संजय यादव रमेश यादव असलम सन्नू विश्वजीत त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
पार्षदों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले इन फोर्स मैन टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग
इसके साथ ही सपा पार्षदों ने नगर आयुक्त से पार्षदों से दुर्व्यवहार करने वाले इनफोर्समेंट टीम के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी जाती है तो बुधवार से उनका आंदोलन शुरू होगा।