फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP councilors expressed opposition to GIS survey in the board meeting of Municipal Corporation Gorakhpur.

हंगामा- नारेबाजी: GIS सर्वे को लेकर सपा का प्रदर्शन, सदन में डेढ़ घंटे धरने पर बैठे- फिर कर दिया बहिष्कार

Mon, 17 Feb 2025 04:04 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 04:04 PM IST
सार

जीआईएस सर्वे के विरोध में सपा को कुछ भाजपा पार्षदों का भी समर्थन मिला। सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने नोटिस पर सवाल खड़े किए। कहा कि यह पूरी तरह फर्जी है और इससे पूरे शहर की जनता परेशान है। इसे निरस्त कर दोबारा कराना चाहिए।

विज्ञापन
SP councilors expressed opposition to GIS survey in the board meeting of Municipal Corporation Gorakhpur.
विरोध जताते सपा पार्षद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम बोर्ड की 10वीं बैठक में सपा के पार्षदों ने जीआईएस सर्वे का जमकर विरोध किया। इसे वापस करने की मांग को लेकर विपक्ष धरने पर बैठ गया। करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन के बाद सपा सदस्यों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और सदन से बाहर चले गए।

विज्ञापन



जीआईएस सर्वे के विरोध में सपा को कुछ भाजपा पार्षदों का भी समर्थन मिला। सपा पार्षद जियाउल इस्लाम ने नोटिस पर सवाल खड़े किए। कहा कि यह पूरी तरह फर्जी है और इससे पूरे शहर की जनता परेशान है। इसे निरस्त कर दोबारा कराना चाहिए। दोपहर 2:06 बजे सपा पार्षद हाथ में बैनर लिए नीचे धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने उनसे वापस बैठने का अनुरोध किया, लेकिन वह नहीं उठे। इसके बाद नगर आयुक्त ने लंच की घोषणा कर दी। सपा पार्षद सदन हाल के अंदर ही बैठे रहे।

लंच के बाद धरने के बीच कुछ महिला पार्षदों ने अपनी बात रखी। 3:40 बजे धरने पर बैठे पार्षद पार्षदों ने उठकर मेयर के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध वाला बैनर मेयर के काउंटर पर रखकर बाहर निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed