फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP chief's birthday celebrated by cutting cake

Gorakhpur News: केक काटकर मनाया सपा मुखिया का जन्मदिन

Sun, 02 Jul 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 02 Jul 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
SP chief's birthday celebrated by cutting cake

विज्ञापन
- बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
- सपाइयों ने लोकसभा चुनाव में जीत का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर केक काटकर मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की। साथ ही लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने का संकल्प लिया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा के दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है। आम आदमी भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाह रही है। सपा की भारत के संविधान में सच्ची निष्ठा है। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि समाज का हर तबका भाजपा सरकार के क्रिया-कलापों से त्रस्त है। सभी लोग आस भरी नजरों से अखिलेश यादव की तरफ देख रहे हैं। ऐसे में कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों को संगठित व सुव्यवस्थित करने में जुट जाएं।
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, जगदीश यादव, डॉ मोहसिन खान, अवधेश यादव, रजनीश यादव, नगीना प्रसाद साहनी, विजय बहादुर यादव, जफर अमीन डक्कू, काजल निषाद, अखिलेश यादव, मिर्जा कदीर बेग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
बॉक्स
भाजपा सरकार में लोकतंत्र के खिलाफ बनाया जा रहा वातावरण: चितरंजन मिश्र
गोरखपुर। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व अध्यक्ष चितरंजन मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र के खिलाफ वातावरण बनाया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था की बर्बादी व समाज में नफरत फैलाने वाली नीतियां से लोकतंत्र के खिलाफ वातावरण बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं सरकार न्यायालय और संविधान की व्यवस्था का उल्लंघन कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि समाजवाद का मतलब सभी जाति धर्म के लोग एक साथ मिलकर रहें। देश की संपदा शिक्षा और स्वास्थ्य पर सभी का अधिकार हो।

इस मौके पर रजनीकांत पांडे, चंद्रबली यादव, जगदीश यादव, प्रहलाद यादव, रजनीश यादव, जियाउल इस्लाम, सिंहासन यादव, शहाब अंसारी, अशोक यादव, धर्मराज यादव, विजय शंकर यादव समेत अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed