फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SP and BJP workers come face-to-face at DAV PG College; heated exchange ensues.

गोरखपुर: सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की बाइट को लेकर भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, मतदान केंद्र पर गरमाया माहौल

Sat, 24 Oct 2026 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 02:45 AM IST
सार

मतदान करने के बाद डॉ. संजयन त्रिपाठी कॉलेज परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और लोगों को वहां से हटाने के लिए कहने लगे। स्थिति को देखते हुए डॉ. संजयन वहां से हट गए लेकिन इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद लोगों को हटाने की बात कहते रहे।

विज्ञापन
SP and BJP workers come face-to-face at DAV PG College; heated exchange ensues.
डीएवी पीजी कॉलेज में आपस में भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएवी पीजी कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर मतदान के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के मीडिया को बाइट देने को लेकर सपा और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर स्थिति को शांत कराया।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत कर रहे थे डॉ. संजयन
दरअसल, मतदान करने के बाद डॉ. संजयन त्रिपाठी कॉलेज परिसर में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए और लोगों को वहां से हटाने के लिए कहने लगे। स्थिति को देखते हुए डॉ. संजयन वहां से हट गए लेकिन इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ता मौके पर मौजूद लोगों को हटाने की बात कहते रहे। इसको लेकर सपा कार्यकर्ता भी नाराज हो गए। देखते ही देखते दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और उनके बीच तीखी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन


विवाद बढ़ता देख अधिकारी हुए सक्रिय
मौके पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया। वहां मौजूद लोगों के बीच भी हलचल बढ़ गई। विवाद बढ़ता देख पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हो गए। उन्होंने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति सामान्य हुई। इसके बाद डॉ. संजयन वहां से बाहर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed