{"_id":"695179fff30eb801230e3104","slug":"south-central-railway-team-became-champions-after-defeating-hosts-ner-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1179358-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेजबान एनईआर को हराकर दक्षिण मध्य रेलवे की टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेजबान एनईआर को हराकर दक्षिण मध्य रेलवे की टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में चल रहें 73 वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2025
73वीं अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी चैंपियनशिप-2025 में मध्य रेलवे को मिला तीसरा स्थान
दक्षिण मध्य रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे को फाइनल मुकाबले में 48-26 अंकों के अंतर से दी शिकस्त
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में आयोजित 73वीं अखिल भारतीय रेलवे (पुरुष) कबड्डी चैंपियनशिप-2025 का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में दक्षिण मध्य रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे की टीम को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मध्य रेलवे की टीम तीसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में दक्षिण मध्य रेलवे ने मेजबान एनईआर को 48-26 अंकों के अंतर से पराजित किया। फाइनल मैच में दक्षिण मध्य रेलवे के नितेश कुमार, नितिन सिंह, नरेंद्र, रोहित एवं सुमित ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पूर्वोत्तर रेलवे के कप्तान सुनील कुमार, प्रवेश, रोहित गुलिया, सुरेंद्र गिल, आशीष नागर, हिमांशु एवं कर्मवीर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
तीसरे स्थान के लिए मैच मध्य रेलवे और इंटीग्रल कोच फैक्टरी की टीम के बीच खेला गया। इसमें मध्य रेलवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39-29 अंकों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
इसके पूर्व पहला सेमीफाइनल मैच पूर्वोत्तर रेलवे और मध्य रेलवे की टीम के बीच खेला गया। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे ने 37-24 से जीत दर्ज की। दूसरा सेमीफाइनल मैच दक्षिण मध्य रेलवे और इंटीग्रल कोच फैक्टरी के बीच खेला गया। इसमें दक्षिण मध्य रेलवे ने 51-28 से जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि एनईआर के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने विजेता, उपविजेता व तीसरे स्थान पर रही टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। नरसा के महासचिव पंकज कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नरसा के अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता समेत बड़ी संख्या में अधिकारी, खिलाड़ी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।