{"_id":"635cc292a4a61d17a3607871","slug":"soon-you-will-be-able-to-enjoy-boating-in-rapti-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: राप्ती में किया गया बोटिंग का ट्रायल, देना होगा मामूली शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: राप्ती में किया गया बोटिंग का ट्रायल, देना होगा मामूली शुल्क
Sat, 29 Oct 2022 11:35 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:35 AM IST
सार
नगर निगम ने भोले वंदना प्राइवेट लिमिटेड को राप्ती में बोटिंग के संचालन की जिम्मेदारी दी है। यहां डबल डेकर क्रूज भी संचालित करने की योजना है। इसके लिए सौ रुपये लिए जाएंगे। एक किलोमीटर की लंबाई में जेट स्की चलाने के लिए दो सौ रुपये लिए जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर राप्ती नदी में बोटिंग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब पर्यटक व स्थानीय लोग रामगढ़ताल की तरह जल्द ही राप्ती नदी में भी बोटिंग का आनंद उठा सकेंगे। नदी का जलस्तर घटने के साथ यहां भी नौकायन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को नगर आयुक्त अविनाश कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ राप्ती में चलने वाले स्टीमर बोट का ट्रायल लिया एवं टेंडर लेने वाली कंपनी को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि राप्ती का जलस्तर कम होते ही नौकायन की शुरुआत कर दी जाएगी। नदी में एक किलोमीटर की लंबाई में स्पीड बोट जाएगी। मोटर बोट 500 सौ मीटर की लंबाई में जाएगी। मोटर बोट की सवारी के लिए 50 तो स्पीड बोट के लिए 100 रुपये देने होंगे। दो रेस्क्यू बोट भी पर्यटकों की मौजूदगी तक राप्ती में रहेंगी। बिना लाइफ जैकेट किसी को भी बोट में नहीं बैठने दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम ने भोले वंदना प्राइवेट लिमिटेड को राप्ती में बोटिंग के संचालन की जिम्मेदारी दी है। यहां डबल डेकर क्रूज भी संचालित करने की योजना है। इसके लिए सौ रुपये लिए जाएंगे। एक किलोमीटर की लंबाई में जेट स्की चलाने के लिए दो सौ रुपये लिए जाएंगे। शिकारा बोट भी संचालित की जाएगी।
विज्ञापन
महायोगी गुरु गोरक्षनाथ घाट एवं श्रीराम घाट के बीच नौकायन केंद्र का संचालन किया जाएगा। नगर निगम दोनों घाट पर फूड कोर्ट एवं छोटे बच्चों के लिए झूले एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराएगा।