फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sons beat... When elderly mother called the police, they chased her too

Gorakhpur News: बेटे करते हैं पिटाई.. बुजुर्ग मां ने पुलिस बुलाई तो उसे भी दौड़ा लिया

Wed, 29 May 2024 04:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Sons beat... When elderly mother called the police, they chased her too

विज्ञापन



कोतवाली इलाके के आर्यनगर की बुजुर्ग महिला ने एसपी सिटी को फोन कर मांगी मदद



अमर उजाला ब्यूरो



गोरखपुर। कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर की रहने वाली लखपति देवी अपने बेटों से परेशान हैं। मंगलवार को उन्होंने एसपी सिटी के सीयूजी नंबर पर कॉल कर अपनी पीड़ा सुनाई। कहा-बेटे उन्हें पीटते हैं। एसपी सिटी ने पुलिस को भेजा तो मनबढ़ बेटों ने उसे भी दौड़ा लिया। पुलिस बिना कार्रवाई लौट गई।



मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने थानेदार को कॉल करके बताया कि महिला के दोनों बेटे मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। यहां से हमेशा शिकायत आती है। घर जाने पर दोनों बेटे ईंट लेकर दौड़ा लेते हैं। एक बार तो पुलिस पर ईंट भी चला दी थी, जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, आर्यनगर निवासी लखपति देवी के दो बेटे हैं। इसमें से एक की शादी हो गई है। लखपति देवी का कहना है कि बहू उनकी सेवा करती है, लेकिन अपनी ही औलाद जान की दुश्मन हो गई है। आए दिन उनके साथ बेटे मारपीट करते हैं। मंगलवार की दोपहर में भी अचानक बेटे मां पर हमलावर हो गए तो उन्होंने एसपी सिटी को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस का कहना है कि लखपति देवी के पति की मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे नशे के आदी होने की वजह से मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं। लखपति देवी छोटी-मोटी डेयरी चलाकर घर का खर्च निकालती हैं। वहीं उनके बेटे आए दिन घर और मोहल्लेवासियों से झगड़ा करते रहते हैं। इसलिए कोई उनसे मतलब नहीं रखता।



वर्जन



बुजुर्ग महिला ने बेटों पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस को जांच कर बुजुर्ग महिला की मदद का निर्देश दिया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।



-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed