फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sonbarsa police station will open near Gorakhnath University, approval received

Gorakhpur News: गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पास खुलेगा सोनबरसा थाना, मिली स्वीकृति

Tue, 19 Sep 2023 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Sonbarsa police station will open near Gorakhnath University, approval received
गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पास खुलेगा सोनबरसा थाना, मिली स्वीकृति
विज्ञापन

36 गांव किए जाएंगे शामिल, गुलरिहा, पीपीगंज व चिलुआताल इलाके के गांव होंगे शामिल
लंबी दूरी से लोगों को मिलेगी राहत, एडीजी ने एसएसपी को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले के उत्तरी छोर बालापार स्थित गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पास ही एक नया थाना सोनबरसा जल्द खोला जाएगा। शासन से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद एडीजी अखिल कुमार ने आगे की कार्रवाई के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है। इस थाना क्षेत्र में 38 गांवों को शामिल किया जाएगा। वर्तमान में ये गांव चिलुआताल, पीपीगंज और गुलरिहा थाने में शामिल थे। इसमें से कई ऐसे गांव हैं, जिनकी दूरी अब तक थाने से 25 किलोमीटर की है, जो अब घटकर सात किलोमीटर हो जाएगी। नए थाने से एक लाख 64 हजार 200 लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल और गुलरिहा का इलाका सर्वाधिक लंबा है। वर्तमान में गुलरिहा थाने से उसकी सरहरी चौकी 25 किलोमीटर है। अधिक दूरी की वजह से कई बार तो ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जब मारपीट की घटना होने के बाद अगले दिन लोग थाने पहुंचते हैं। इसी बीच फिर रात में वारदात हो जाती है। अब इस नए थाने से लोगों को राहत मिलेगी। इसी तरह चिलुआताल इलाके में भी कई ऐसे चौकी क्षेत्र हैं, जिनकी दूरी थाने से दस किलोमीटर या उससे अधिक ही है।
विज्ञापन

इसी समस्या को देखते हुए नए थाने का प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए शासन को भेजा गया था। अब थाने की स्वीकृति मिल गई है। अब इसके आगे की तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को किया जाएगा शामिल
वर्तमान में चिलुआताल थाना क्षेत्र के सोनबरसा, बालापार, बैजनाथपुर, विशुनपुर, देवीपुर दुर्गापुर, परमेश्वरपुर जीतपुर, जंगल बहादुर अली, सिक्टौर, मानीराम, रहमत नगर, चिउटहा, प्रेमपुर, करहिया, जंगल नंदलाल सिंह उर्फ हमीनपुर, नवापार, रामपुर चक, दौलतपुर, अमहवां, गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी, महराजगंज, सियारामपुर, रामपुर गोपालपुर, ठाकुरपुर नंबर एक, मंगलपुर, जंगल भेलमपुर उर्फ भगवानपुर, रद्युनाथपुर, विस्टौली, करमौरा, जंगल भेलमपुर उर्फ सरकार, भम्भौर, टिकरिया, पीपीगंज थाना क्षेत्र के बुढेली, लक्ष्मीपुर, गायघाट, बढ़नी को नए थाने में शामिल किया जाएगा।

......
नए थाना बनने के बाद इन थानों में बचेंगे इतने गांव
चिलुआताल में 73 गांव, जनसंख्या एक लाख 55 हजार
गुलरिहा में 47 गांव, जनसंख्या में एक लाख 97 हजार, 500
पीपीगंज में 23 गांव, जनसंख्या एक लाख, 46 हजार 300
...
वर्जन
शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, अपराधों पर और अधिक प्रभावी तरीके से अंकुश लगाए जाने व लोगों की सुविधा के लिए सोनबरसा नाम से नए थाने का सृजन करने का निर्णय लिया गया। नवीन थाने में जनशक्ति पदों के सृजन आदि के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों के पालन के लिए एसएसपी गोरखपुर को पत्र भेजा गया है।
अखिल कुमार, एडीजी गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed