फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son was more merciless than butcher in killing Father in Gorakhpur

मधुर हत्याकांड: कसाई से भी ज्यादा बेरहम निकला प्रिंस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई पिता के साथ की बर्बरता

Wed, 15 Mar 2023 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Mar 2023 02:37 PM IST
सार

घोपन बनिया के पुरखे जम्मू-कश्मीर में केसर की खेती किया करते थे। इसके बाद 1932 में घोपन बनिया गोरखपुर में आकर व्यापार करने लगे। शुरुआत किराने के सामान से की पर बाद में मौत के बाद अंत्येष्टि का सामान बेचने लगे। यहीं से उनका व्यापार बढ़ता चला गया।

विज्ञापन
son was more merciless than butcher in killing Father in Gorakhpur
पिता का हत्यारा प्रिंस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के तिवारीपुर में प्रिंस ने जिस तरह अपने पिता मधुर मुरली की हत्या की, उस तरह कसाई भी किसी बकरे को नहीं मार सकता। एक्सपर्ट डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मधुर मुरली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह साफ है कि उनकी हत्या के समय प्रिंस ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। रिपोर्ट के मुताबिक मधुर के सिर के पीछे की छह हड्डियां टूटी हुई थीं। मस्तिष्क को घेरने वाला कपाल ढांचा भी क्षतिग्रस्त था और अंदर मस्तिष्क तक चोट थी। जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, गर्दन को काटा नहीं, बल्कि रेता गया था।

विज्ञापन


डॉ. नीरज के मुताबिक, कपाल के हड्डी के ढांचे में बंद मस्तिष्क एक जिलेटिनस पदार्थ है, जो सेरेब्रोस्पाइनल तरल में तैरता रहता है। यह तरल तेजी से घूमते हुए सिर में मस्तिष्क को झटकों से बचाने के लिए शॉक अब्जाॅर्वर का काम करता है। कपाल हड्डी के खुरदुरे ढांचे के अंदर मस्तिष्क उछल भी सकता है। इस हिस्से तक चोट पहुंचते ही मस्तिष्क काम करना बंद कर देता है, फिर मौत हो जाती है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़े- प्रतिस्पर्धा ने डाल दी परिवार में दरार, 40 हजार रुपये के लिए बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डॉ. नीरज ने बताया कि इसके अलावा अगर गर्दन भी काट दी जाए तो जिंदा बच पाना संभव ही नहीं है। क्योंकि हमारा पूरा शरीर दिमाग के आदेश पर काम करता है और नाक से खींची गई ऑक्सीजन को हृदय खून के माध्यम से पूरे शरीर में पहुंचाता है और वापस खींचता है। गर्दन कटने पर यह दोनों क्रियाएं बंद हो जाती हैं। अगर इनमें से कोई एक प्रक्रिया भी बंद हो जाती है तो व्यक्ति की तत्काल मौत हो जाती है। ऐसे में सिर पर चोट से दिमाग शरीर को आदेश देना या संचालित करना बंद कर देता है तो शरीर काम करना बंद कर देता है। वहीं, दूसरी ओर ऑक्सीजन न मिलने पर दिल धड़कना बंद कर देता है और गर्दन कटने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है। मधुर की हत्या में ये दोनों ही काम किए गए जो आरोपी की बर्बरता को दर्शाता है।

जम्मू में करते थे केसर की खेती, 1932 में आए गोरखपुर

son was more merciless than butcher in killing Father in Gorakhpur
मृतक मधुर मुरली। - फोटो : अमर उजाला।

घोपन बनिया के पुरखे जम्मू-कश्मीर में केसर की खेती किया करते थे। इसके बाद 1932 में घोपन बनिया गोरखपुर में आकर व्यापार करने लगे। शुरुआत किराने के सामान से की पर बाद में मौत के बाद अंत्येष्टि का सामान बेचने लगे। यहीं से उनका व्यापार बढ़ता चला गया। जाफरा बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश खुल्लर ने बताया कि 1932 में उनके दादा स्व. कुंदल लाल खुल्लर ने गोरखपुर में प्रैक्टिस शुरू की थी। इसके बाद 1948 में जाफरा बाजार में मकान बनवा लिया। तब से उनका परिवार यहीं पर है।

इसे भी पढ़े- पैसा मांगने पर मना करने पर सिल-बट्टे से किया वार, एक झटके में धड़ को किया अलग

बताते हैं कि उस समय भी अपनी दादी के मुंह से घोपन बनिया का नाम सुना था। आज भी परिवार सम्मानित है। पहले सभी लोग यहीं पर रहते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों से परिवार के लोग अलग हैं और अब एक-दूसरे से कोई मतलब नहीं है। लेकिन, परिवार में किस बात पर इतनी खटास पड़ी, यह कभी सार्वजनिक नहीं हो पाया। राजेश बताते हैं, शुरू से घोपन बनिया का परिवार संपन्न रहा और आज भी मधुर मुरली को छोड़कर सभी अपना व्यापार कर रहे हैं।

कभी नहीं दिखा व्यवहार में बदलाव

son was more merciless than butcher in killing Father in Gorakhpur
जाफरा बाजार स्थित घोपन बनिया की दुकान । - फोटो : अमर उजाला।

घर में ही किराए पर दुकान चलाने वाले अभिषेक बताते हैं, प्रिंस कभी कभार ही दुकान पर आता था, लेकिन उसके व्यवहार से कभी नहीं लगा कि वह कोई ऐसा जघन्य अपराध कर देगा। रुपयों के लिए इस समय परेशान था। कभी उसने यह नहीं बताया कि इतने रुपयों की जरूरत क्या है। बैंक से कर्ज की बात बताता था। अभिषेक बताते है कि प्रिंस के व्यवहार में बदलाव घटना के पहले तक कभी नहीं देखने को मिला।

इसे भी पढ़े- सबको कफन देने वाले घोपन बनिया के पर-पोते को ही ‘कफन’ मयस्सर नहीं, ऐसे हुआ अंतिम संस्कार

सामने पड़ने पर होता था हाल-चाल

son was more merciless than butcher in killing Father in Gorakhpur
इस जगह पर की थी मधुर मुरली गुप्ता की हत्या। - फोटो : अमर उजाला।

मधुर मुरली के पड़ोसी अरविंद कुमार बताते हैं, प्रिंस मोहल्ले में ज्यादा किसी से बातचीत नहीं किया करता था। आमने-सामने होने पर हाल-चाल हो जाता था। लेकिन, हमेशा सामने पड़ने पर इज्जत से बात करता था, उसे देखकर यह नहीं लगता था कि कभी ऐसा भी कर सकता है। आज भी यकीन कर पाना मुश्किल है। अरविंद कहते हैं, मृतक मधुर मुरली काफी अच्छे आदमी थे। हम लोग अक्सर दुकान पर चले जाते थे।

 

कभी खुलकर बात नहीं करता था प्रिंस

पड़ोसी रोहन बताते हैं, प्रिंस के व्यवहार से कभी नहीं लगा कि वह कुछ गलत कर सकता है। लेकिन, रुपयों के लिए परेशान था। व्यापार कई किए, लेकिन उसे घाटा ही होता चला गया। वह खुलकर दोस्तों के बीच कभी बात भी नहीं करता। परेशानी का जिक्र कभी मोहल्ले में एकत्र होने पर लोग करते भी थे तो वह ज्यादा कुछ बताता नहीं था। इस समय वह ऑनलाइन फूड डिलीवरी का काम कर रहा था।

इसे भी पढ़े- चाकू मुड़ा तो आरी से किए शव के हिस्से, कातिल बेटा बोला- गर्दन काटते समय कांपे थे हाथ
 

यह हुआ था
तिवारीपुर इलाके की सूर्य विहार कॉलोनी में दुकानदार मधुर मुरली के बेटे प्रिंस ने उनके सिर पर सील-बट्टा मारकर हत्या कर दी। फिर आरी के ब्लेड से गर्दन को काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक के छोटे बेटे प्रशांत की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धारा में केस दर्ज कर आरोपी बेटे प्रिंस को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed