फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son murdered elderly father by strangulation in Sant Kabir Nagar

न अच्छा बेटा बना न पति: पत्नी छोड़कर चली गई तो मानसिक तनाव में आया युवक, बुजुर्ग पिता की कर दी गला दबाकर हत्या

Sun, 09 Jun 2024 06:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 09 Jun 2024 06:19 PM IST
सार

संतकबीरनगर जिले में एक अर्धविक्षिप्त युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Son murdered elderly father by strangulation in Sant Kabir Nagar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेंहदावल थाना क्षेत्र के गगनई राव मोहल्ले में एक अर्धविक्षिप्त युवक ने अपने बुजुर्ग पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवक मौके से फरार बताया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने भेजा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गगनई राव मोहल्ला निवासी गंगू पुत्र रामवृक्ष मानसिक तनाव से गुजर रहा है। शनिवार रात वह घर पहुंचा तो किसी बात से नाराज होकर अपने पिता रामवृक्ष से झगड़ा करने लगा। मामला आगे बढ़ा तो उसने अपने बुजुर्ग पिता रामवृक्ष (70) का गला दबा दिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्यों ने उन्हें मेंहदावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रामवृक्ष की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मेंहदावल के थानेदार रामकृष्ण मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। युवक के द्वारा अपने ही पिता की गला दबाकर हत्या कर दिए जाने के बाद से पूरे गांव से हंगामा मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। युवक की कुछ वर्ष पहले ही शादी हुई थी। युवक के कार्यव्यवहार से परेशान होकर उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद से वह मानसिक तनाव के दौर से गुजर रहा था। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल रामकृष्ण मिश्र ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed