{"_id":"60bcf7ba8ebc3e40c92b3afa","slug":"son-misdeed-with-mother-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नशे में घर पहुंचे बेटे ने सगी मां से किया दुष्कर्म, घटना सुनकर पुलिस भी रह गई दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नशे में घर पहुंचे बेटे ने सगी मां से किया दुष्कर्म, घटना सुनकर पुलिस भी रह गई दंग
Sun, 06 Jun 2021 09:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:58 PM IST
सार
महिला ने तहरीर में लिखा है कि उनके पति की मौत करीब 5 साल पहले हो चुकी है। दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शराब का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर आ कर गाली गलौज करता था। बड़ा बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और अकेला पाकर उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसने दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Shutterstock
विस्तार
गोरखपुर के एक गांव में 55 वर्षीय विधवा महिला के साथ उसके ही बड़े बेटे ने मारपीट कर दुष्कर्म किया। इस घटना को सुनने के बाद पुलिस वाले भी हतप्रभ रह गए। मगर मां ने लिखित तहरीर दी थी इस वजह से केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने आरोपित 22 वर्षीय बेटे की तलाश शुरू कर दी है। सगी मां के साथ इस तरह की वारदात जिले में पहली बार सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, महिला ने तहरीर में लिखा है कि उनके पति की मौत करीब 5 साल पहले हो चुकी है। दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शराब का आदी है। वह अक्सर शराब पीकर आ कर गाली गलौज करता था। बड़ा बेटा शराब के नशे में घर पहुंचा और अकेला पाकर उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान उसने दुष्कर्म भी किया।
विज्ञापन
महिला ने जब शोर मचाया तो अगल बगल के लोग वहां पहुंच गए और किसी ने उसके छोटे बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचा और मां को लेकर थाने पर आया जहां पीड़ित मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सहजनवां दिलीप पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट से स्थिति साफ हो पाएगी।