फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   son killed father In greed of money in gorakhpur

मां ने दर्ज कराया था केस: रुपयों के लालच में बेटे ने ही की थी रिक्शा चालक की हत्या, भेजा गया जेल

Thu, 22 Jun 2023 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 22 Jun 2023 11:45 AM IST
सार

बेटा जंगी मेहनत मजदूरी करता है। नौ जून को घरेलू विवाद होने पर बेटे ने पिता की पिटाई कर दी। इसके बाद तीन दिन बाद बुजुर्ग भगवती की तबीयत खराब हो गई और परिजन उन्हें एक नर्सिंग होम में लेकर चले गए। नर्सिंग होम में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
son killed father In greed of money in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में रामगढ़ताल इलाके के रानीबाग पथरा में रिक्शा चालक भगवती (60) की सोमवार को मौत मामले में पुलिस ने बेटे पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पूछताछ में सामने आया कि रुपयों के लालच में बेटे ने ही हत्या की थी। आरोपी पर उसकी मां ने केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पथरा निवासी भगवती रिक्शा चलाकर जीवन यापन करते थे। बेटा जंगी मेहनत मजदूरी करता है। नौ जून को घरेलू विवाद होने पर बेटे ने पिता की पिटाई कर दी। इसके बाद तीन दिन बाद बुजुर्ग भगवती की तबीयत खराब हो गई और परिजन उन्हें एक नर्सिंग होम में लेकर चले गए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की पराग डेयरी बंद: चार जिलों के दुग्ध उत्पादकों में हड़कंप, देवरिया में प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सिंग होम में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मौत के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और फिर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस ने मृत भगवती की पत्नी की तहरीर पर आरोपी बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया था।

पूछताछ के दौरान उसने जुल्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पिता ने एक जमीन बेची थी, जिसका पूरा पैसा अपने पास रख लिया था। जब मैंने पैसे की मांग की तो उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया। जिस कारण गुस्से में आकर मैंने अपने पिता को मारा पीटा, जिस कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां मौत हो गई थी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed