{"_id":"5fb91bd48ebc3e9b83378ceb","slug":"son-drowned-in-chhat-ghat-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ घाट पर नहाने गए एकलौते बेटे की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ घाट पर नहाने गए एकलौते बेटे की डूबने से मौत, गांव में छाया मातम
Sat, 21 Nov 2020 07:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 21 Nov 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के कोठा में बहनों के साथ छठ घाट गए अमन साहनी (19) की नदी में डूबने से मौत हो गई। पांच बहनों के बीच के एकलौते भाई की मौत की खबर से घर में चीख पुकार मच गई और मातम छा गया। सूचना पर आई पुलिस ने नाविकों की मदद से शव को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुन्ना साहनी की पांच बेटियां और एक अमन बेटा है। दो बेटियों अन्नू व अंजू की शादी हो चुकी है और वह छत व्रत करने के लिए मायके आई हुई थी। अमन भी उन्हीं के साथ घाट पर गया था। दोस्तों के साथ वह नदी में नहाने चला गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नदी पार करते समय वह गहरे पानी में चला गया और दोस्तों ने शोर मचाया। बहनों को जैसे ही यह जानकारी हुई वह व्रत छोड़ मन्नत मांगने लगी।
शोर सुनकर आसपास के लोग खोज में कूद पड़े। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नाविकों की मदद से तलाश शुरू की तो अमन का शव मिला।