{"_id":"651a8cbb83af7fb0c20bf749","slug":"son-cuts-mother-throat-with-sickle-condition-critical-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुग का असर: बेटे ने हंसिया से मां का गला काटा, हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग का असर: बेटे ने हंसिया से मां का गला काटा, हालत गंभीर; मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
Mon, 02 Oct 2023 02:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 02 Oct 2023 02:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर जिले में खोराबार इलाके के हक्काबाद में एक युवक ने हंसिया से प्रहार कर मां का गला काट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने आरोपी बेटा ऋषिकेश को हिरासत में लिया है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। वहीं, घटना की जानकारी पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
जानकारी के मुताबिक, हक्काबाद निवासी राम सिंगारे व उनकी पत्नी 45 वर्षीय शांति में किसी बात को लेकर रविवार सुबह झगड़ा हो रहा था। इस बीच उनका बेटा पहुंचा और हंसिया से मां के गले पर ताबड़तोड़ तीन बार प्रहार कर दिया, जिससे गला तीन जगह कट गया। उन्हें पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि महिला मेडिकल काॅलेज में भर्ती है। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।