{"_id":"6555eda2a903a4bcfc0227e4","slug":"son-buried-dead-body-said-police-did-not-come-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटा ने शव को दफनाया, कहा- नहीं आई थी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटा ने शव को दफनाया, कहा- नहीं आई थी पुलिस
Thu, 16 Nov 2023 03:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Nov 2023 03:53 PM IST
सार
हसन राजा की मंगलवार की रात में मौत हो गई थी। पशुओं के खरीद-फरोख्त का काम करने वाले बेटे वजीर ने बताया था कि मंगलवार रात में किसी ने पुलिस को गोकशी की सूचना दे दी। पुलिस गांव में गई और हसन राजा के घर पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही हसन राजा घर से भागे और रास्ते में गिर गए जिससे वहीं पर उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हसन राजा की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके के बड़हरिया गांव में हसन राजा (60) की बुधवार को परिवार वालों ने स्वाभाविक मौत बताकर शव को दफना दिया। एक दिन पहले तक पुलिस पर आरोप लगाने वाला परिवार अब मुकर गया और पुलिस के न आने की दलील दे रहा है। वहीं, एसएसपी ने भी जांच कराकर मामले में पुलिस के न जाने की बात कही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हसन राजा की मंगलवार की रात में मौत हो गई थी। पशुओं के खरीद-फरोख्त का काम करने वाले बेटे वजीर ने बताया था कि मंगलवार रात में किसी ने पुलिस को गोकशी की सूचना दे दी। इसी सूचना पर पुलिस गांव में गई और हसन राजा के घर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस को देखते ही हसन राजा घर से भागे और रास्ते में गिर गए जिससे वहीं पर उनकी मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। उधर, मौत होते ही पुलिस मौके से उलटे पांव लौट आई। लेकिन, पुलिस के अफसरों के पहुंचने पर वह अपने बयान से मुकर गया है।
विज्ञापन
परिवार वालों का कहना है कि मौत स्वाभाविक है। इन लोगों ने पोस्टमार्टम से भी इन्कार कर दिया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घटना वाले दिन पुलिस गांव में नहीं गई थी। बेटे ने भी पोस्टमार्टम से इन्कार करते हुए शव को दफना दिया है। गांव में लगे कैमरों की भी जांच की गई, जिसमें कहीं भी पुलिस नजर नहीं आई है।