फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Son brutally murdered his father by cutting him with an ax

Gorakhpur News: बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काट कर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप

Sat, 08 Apr 2023 11:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 08 Apr 2023 11:47 AM IST
सार

गीडा एसओ एमएम मिश्रा ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बेटे द्वारा पिता की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने के पीछे  जमीनी विवाद बताया जा रहा है। चर्चा है कि मृतक मनोज अपने हिस्से की जमीन को बेच रहा था, जिसका आरोपी बेटा विरोध कर रहा था लेकिन वह तैयार नहीं था।

विज्ञापन
Son brutally murdered his father by cutting him with an ax
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना समाने आई है। यहां गीडा थाना क्षेत्र के जीतपुर में रात को घर में सो रहे पिता की बेटे ने कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आरोपी को भी हिरासत में ले ली है।
विज्ञापन

 
जीतपुर निवासी मनोज (45) निषाद उर्फ लुकुड्ड मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। घर में पत्नी उषा देवी के अलावा तीन पुत्र और एक पुत्री है। शुक्रवार को मनोज रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया। भोर में करीब पांच बजे के आसपास मनोज निषाद का बड़ा बेटा निर्मित अपने पिता के कमरे में पहुंचा और कुल्हाड़ी से गला, सिर और चेहरे पर कई वार किया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: खेत की रखवाली करने गए अधेड़ की सिर कूचकर हत्या, हत्यारों ने हाथ-पैर भी तोड़ा  
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मनोज की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी शव के पास बैठा था। सुबह लोगों ने बेटे की तरफ से पिता की हत्या किए जाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

गीडा एसओ एमएम मिश्रा ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बेटे द्वारा पिता की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने के पीछे  जमीनी विवाद बताया जा रहा है। चर्चा है कि मृतक मनोज अपने हिस्से की जमीन को बेच रहा था, जिसका आरोपी बेटा विरोध कर रहा था लेकिन वह तैयार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed