फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sometimes hot and sometimes very cold, the weather is changing frequently in April.

Gorakhpur News: कभी गर्मी तो कभी खूब ठंड, अप्रैल में बार-बार बदल रहा मौसम

Sat, 11 Apr 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Sometimes hot and sometimes very cold, the weather is changing frequently in April.
गोरखपुर। अप्रैल में मौसम बार-बार बदल रहा है। एक अप्रैल से अब तक कई बार तापमान में असमान उछाल आया है। इससे कभी गर्मी तो कभी खूब ठंड लग रही है। अब मौसम विभाग आगामी दिनों में मौसम में एकरूपता बने रहने का अनुमान जता रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बार-बार मौसम में बदलाव हुआ है। इस बार सिस्टम बेहद मजबूत था। बारिश स्थानीय स्तर पर भले ही कम हुई लेकिन कई क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। उस दौरान आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलती रहीं। इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


पर्यावरणविद व मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रो. गोविंद पांडेय ने बताया कि गोरखपुर में बारिश कम हुई लेकिन उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत पहाड़ी क्षेत्रों में खूब बर्फबारी हुई। अभी भी बर्फबारी जारी है। उसका प्रभाव उत्तर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ रहा है। तापमान में कमी इसी वजह से दिख रही है। मैदानी क्षेत्रों में सामान्य तापमान के कारण उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में बारिश हुई, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में कम तापमान के कारण बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन में 10.9 डिग्री गिर गया था तापमान
आठ अप्रैल को जनपद में मात्र 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उस दिन तेज गति से हवाएं चली थीं और आसमान में दोपहर तक बादल छाए रहे थे। तब अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सात अप्रैल की तुलना में एक दिन में 10.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। नौ अप्रैल को मौसम साफ होने पर अधिकतम तापमान में 7.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई थी।


30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं
शुक्रवार को मौसम फिर बदला-बदला सा रहा। दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं। इस दौरान आसमान साफ रहा। तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि शुक्रवार को 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलीं। शनिवार और रविवार को भी तेज हवाएं चलेंगी। दो दिन बाद हवाओं की गति सामान्य हो जाएगी और उसके बाद तापमान में वृद्धि के आसार हैं। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 33.8 और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 15.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed