{"_id":"61a70377938fe44b86202871","slug":"solid-waste-management-plant-to-be-built-with-rs-25-crore-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 25 करोड़ रुपये से बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, कूड़े से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 25 करोड़ रुपये से बनेगा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट, कूड़े से मिलेगी निजात
Wed, 01 Dec 2021 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:39 AM IST
सार
शासन ने जारी किया टेंडर, सीएंडडीएस को दी गई निर्माण की जिम्मेदारी, सहजनवां के सुथनी में एक साल में पूरा करना होगा काम।
विज्ञापन
कूड़ा। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण होगा। शासन ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। जल निगम की कार्यदायी इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। प्लांट के निर्माण के बाद शहरवासियों को कूड़े की समस्या से काफी हद तक निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
शासन की ओर से जारी टेंडर के अनुसार कार्यदायी संस्था को एक साल के भीतर प्लांट का निर्माण पूरा कर देना है। ऐसे में अगले साल से शहर साफ सुथरा दिखाई देने लगेगा। टेंडर के अनुसार इस सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 500 मीट्रिक टन होगी। वहीं इसके निर्माण कार्य में 24.92 करोड़ का खर्च आएगा। प्लांट में प्रोसेसिंग एरिया, कंपोस्टिक एरिया, प्यूरिंग एरिया और शौचालय आदि का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने सहजनवां के सुथनी गांव में 20 एकड़ जमीन की खरीद की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन
अब कूड़े से खाद बनाने की है योजना
गोरखपुर में लगने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कूड़े से खाद बनाई जाएगी। हालांकि, पहले योजना कूड़े से बिजली बनाने की थी, लेकिन शासन स्तर से इस प्रोजेक्ट में बदलाव कर दिया गया है।
विज्ञापन
पिछले एक दशक से कूड़े के निस्तारण की कवायद है अधूरी
गोरखपुर शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए पिछले एक दशक से कवायद चल रही है। कूड़े से खाद बनाने के लिए पहले भी शासन स्तर से टेंडर के माध्यम से कंपनी फाइनल की गई थी, लेकिन विभिन्न विवादों के बाद यह योजना अधर में लटकी रह गई। कार्यदायी कंपनी सीएंडडीएस का करोड़ों रुपये लेकर भाग गई। मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
350 मीट्रिक टन प्रतिदिन निकलता है कूड़ा
नगर निगम के अनुसार शहर से प्रतिदिन 350 मीट्रिक टन कूड़ा रोज निकलता है। ऐसे में 500 मीट्रिक क्षमता का यह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बन जाने से शहर के कूड़े का पूरी तरीके से निस्तारण हो सकेगा।
शासन ने गोरखपुर में बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 500 टन प्रति दिन शोधन क्षमता वाले इस प्लांट में कूड़े से खाद बनाई जाएगी। 13 दिसंबर को टेंडर खुलने के बाद कंपनी आवंटित कर दी जाएगी। - ओपी सिंह, अवर अभियंता, सीएंडडीएस
350 मीट्रिक टन प्रतिदिन निकलता है कूड़ा
नगर निगम के अनुसार शहर से प्रतिदिन 350 मीट्रिक टन कूड़ा रोज निकलता है। ऐसे में 500 मीट्रिक क्षमता का यह सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बन जाने से शहर के कूड़े का पूरी तरीके से निस्तारण हो सकेगा।
शासन ने गोरखपुर में बनने वाले सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 500 टन प्रति दिन शोधन क्षमता वाले इस प्लांट में कूड़े से खाद बनाई जाएगी। 13 दिसंबर को टेंडर खुलने के बाद कंपनी आवंटित कर दी जाएगी। - ओपी सिंह, अवर अभियंता, सीएंडडीएस