{"_id":"66d8dd5d8cefba4b50038357","slug":"sold-land-for-daughters-marriage-fraudster-stole-the-money-from-the-account-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-130549-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटी की शादी के लिए बेचा जमीन, जालसाज ने खाते से उड़ा ली रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटी की शादी के लिए बेचा जमीन, जालसाज ने खाते से उड़ा ली रकम
Thu, 05 Sep 2024 03:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 05 Sep 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी के लिए जमीन बेचा था। जमीन के बदले मिली रकम को एक जालसाज ने कुटचरित तरीके से साजिश रचकर पीड़ित के खाते से उड़ा लिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
क्षेत्र के खोन्हौली गांव निवासी छब्बी भारती ने पुलिस अधीक्षक से बताया कि वह बेटी की शादी करने के लिए अपना खेत निचलौल शहर के कृष्णा नगर वार्ड निवासी एक शख्स के कहने पर बेच दिया था। जमीन का पैसे लेने के लिए आरोपी ने एक बैंक के कर्मियों से मिलीभगत कर उनका खाता खोलवा दिया। बैंक खाता खुलवाने के दौरान शख्स ने कूटरचित तरीके से उनके खाते में अपना मोबाइल नंबर जोड़वा दिया। इतना ही नहीं शख्स ने उन्हें धोखे में रखकर इसी दौरान एटीएम कार्ड भी जारी करा लिया। कुछ दिन बाद रकम की जरूरत पड़ी तो वह बैंक से पैसा लेने के लिए निकासी फॉर्म भर काउंटर पर पहुंचे। जिस दौरान काउंटर के कैशियर ने बताया की उनके खाते में कोई रकम नहीं है।
इसके बाद बैंक मैनेजर के पास पहुंचे। उस दौरान बैंक मैनेजर से उन्हें जानकारी मिली की नितिन कुमार श्रीवास्तव नाम के शख्स ने यूपीआई के माध्यम से रकम निकाल लिया है। उसके बाद वह 24 अगस्त को थाने पहुंचकर पुलिस को साक्ष्य के साथ पूरी जानकारी देते हुए तहरीर दी, लेकिन उनकी समस्याओं को जिम्मेदारों ने नहीं सुना। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की मामले में पीड़ित की तहरीर पर आरोपी नितिन कुमार श्रीवास्तव निवासी कृष्णा नगर वार्ड के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।