{"_id":"6591c2c691541e91d40b0fab","slug":"sold-ceiling-land-to-property-dealers-for-rs-1-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-418004-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एक करोड़ लेकर प्रापर्टी डीलर्स को बेच दी सीलिंग की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एक करोड़ लेकर प्रापर्टी डीलर्स को बेच दी सीलिंग की जमीन
विज्ञापन
सृष्टि इंफ्रा व डेवलपर्स के मालिक की तहरीर पर कैंट पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एक करोड़ लेकर सीलिंग की जमीन बैनामा कर प्रापर्टी डीलर को ठगने का मामला सामने आया है। कोर्ट के निर्देश पर कैंट पुलिस ने जमीन स्वामी महिसुगरपुर निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी, हरदिया निवासी गवाह शिवकांत मिश्र, जीतपुर निवासी अजय निषाद, चनऊ बेलीपार निवासी ब्रोकर उमेश निषाद पर रुपये हड़पने, जालसाजी, साजिश रचने, कूटरचित दस्तावेज पेश करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, सृष्टि इंफ्रा व डेवलपर्स के मालिक अक्षय कुमार मिश्र ने दी तहरीर में लिखा है कि उनकी मुलाकात ब्रोकर उमेश निषाद से हुई। उमेश ने तेनुआ टोल प्लाजा के पास एक एकड़ जमीन दिखाई और जमीन के मालिक ओम प्रकाश से मुलाकात कराई। सौदा एक करोड़ में तय हुआ। जो खतौनी दी उसमें ओमप्रकाश बतौर बैनामादार दर्ज थे। पूरा पैसा देने के बाद इन लोगों ने रजिस्ट्री कर दी। बाद में खारिज दाखिल के समय पता चला कि जमीन सीलिंग की है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर धमकी देने लगे।