{"_id":"61515b628ebc3efd187bc75c","slug":"sog-responsibility-of-catching-miscreants-in-case-of-theft-by-breaking-trunk-of-bike-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी का मामला: बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी एसओजी को, चल रही है छानबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की डिक्की तोड़कर चोरी का मामला: बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी एसओजी को, चल रही है छानबीन
Mon, 27 Sep 2021 11:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:19 AM IST
सार
मोहद्दीपुर में एचडीएफसी बैंक के सामने खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर चुराए थे 2.60 लाख रुपये। पीड़ित की तहरीर पर दर्ज हुआ है चोरी का मुकदमा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर शहर के मोहद्दीपुर इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक शाखा के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से 2.60 लाख रुपये की चोरी के मामले में बदमाशों को पकड़ने की जिम्मेदारी एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को सौंपी गई है। इसके अलावा कैंट पुलिस भी केस दर्ज कर मामले की छानबीन में लगी है।
जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र के मंसूरगंज रतनपुरवा निवासी विरेंद्र कुमार एक सरिया कंपनी की मार्केटिंग विंग में कर्मचारी हैं। शनिवार की शाम को वह दुकानदारों से बकाया वसूली कर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे विरेंद्र मोहद्दीपुर में एचडीएफसी बैंक के सामने के एटीएम से रुपये निकालने चले गए। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने विरेंद्र की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखे 2.60 लाख रुपये निकाल लिए।
एटीएम से बाहर निकले विरेंद्र कुमार ने डिक्की खुली देखकर शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। घटना की जानकारी होने पर कैंट पुलिस के अलावा एसपी सिटी सोनम कुमार भी मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। इस मामले में कैंट पुलिस ने पीड़ित विरेंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बाइक की डिक्की से रुपये चुराने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में घटना रिकॉर्ड है। फुटेज में दिख रहे डिक्की तोड़ने वालों की तलाश के लिए पुलिस ने कूड़ाघाट से मोहद्दीपुर के बीच के कई अन्य सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है। इससे मिले तथ्यों के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसओजी को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर रुपये चुराने वालों की छानबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए एसओजी को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कैंट पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

सेल्समैन से लूट में केस दर्ज
झंगहा थाना क्षेत्र के हरैया में बीते शुक्रवार की शाम को रसोई गैस एजेंसी के सेल्समैन के साथ लूट के मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र स्थित जंगल लालपुर गांव निवासी सोनू सिंह की लालपुर में मंगल भारत गैस की ग्रामीण एजेंसी है।
24 सितंबर को सोनू सिंह का ड्राइवर झंगहा थाना क्षेत्र के मिठाबेल गांव निवासी नागेंद्र यादव रसोई गैस की होम डिलेवरी के लिए टैंपो लेकर झंगहा क्षेत्र के हरैया कुर्मियान टोले के पास पहुंचा था। वहां दो लोग गाड़ी रुकवाकर बैठ गए और असलहा सटाकर 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिए। इसके बाद आए तीसरे व्यक्ति के साथ दोनों भाग निकले। इस मामले में झगहा पुलिस ने सोनू सिंह की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध लूट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।