फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   SOG Bolero was picked up by thieves from the Kotwali campus in deoria

यूपी : कोतवाली परिसर से एसओजी की बोलेरो उठा ले गए चोर, पुलिस को भनक तक नहीं लगी

Wed, 31 Mar 2021 01:10 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 31 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
SOG Bolero was picked up by thieves from the Kotwali campus in deoria
फाइल फोटो - फोटो : Social Media
उत्तर प्रदेश के देवरिया में वाहन चोर कोतवाली परिसर से एसओजी की गाड़ी होली के पूर्व 28 मार्च की रात में उठा ले गए। होली के दिन सुबह होने पर जब एसओजी की गाड़ी नहीं मिली तो अचंभित रह गए। काफी तलाश के बाद भी एसओजी के वाहन का पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहीं हैं। एसओजी की गाड़ी ज्यादातर समय सदर कोतवाली परिसर में एसओजी ऑफिस के पास खड़ी होती है। टीम के प्रभारी और अन्य सिपाही देर शाम टाटा सूमो वाहन से कोतवाली पहुंचे। 
विज्ञापन


सभी अपने-अपने आवास पर चले गए। खड़ी गाड़ी में सोए कुशीनगर से स्थानांतरित होकर आए एक सब इंस्पेक्टर के पास कुछ लोग रविवार की रात में पहुंचे। इसमें से एक ने सोए सब इंस्पेक्टर से एसओजी के किसी धनंजय के बारे में पूछा और वाहन से उतरकर दूसरी जगह सोने के लिए जाने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सब इंस्पेक्टर वाहन से उतरकर दूसरी जगह अपना ठिकाना तलाशने लगे। इसी बीच एसओजी के वाहन को लेकर शातिर फरार हो गए। सोमवार की सुबह होने पर वाहन गायब देख एसओजी प्रभारी और अन्य वाहन की तलाश में जुट गए। 

कुछ समय के लिए उन्हें लगा कि उनका कोई परिचित वाहन लेकर होली मनाने अपने घर चला गया होगा। जो मंगलवार को लौट आएगा। मंगलवार तक टीम इंतजार करती रही लेकिन वाहन का पता नहीं चल सका। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने एसआई घनश्याम सिंह की तहरीर पर वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।

दिन भर घटना भर डाले रहे पर्दा
अपनी इज्जत बचाने के लिए पुलिस होली के दिन से लगायत मंगलवार तक घटना पर्दा डालने में जुटी रहीं। इसके चलते घटना की भनक उस समय के लिए पुलिस के बड़े अफसरों को भी नहीं लगी। काफी तलाश के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला तो मजबूरी में मुकदमा दर्ज कराना ही एसओजी ने उचित समझा।

बदमाशों ने एसओजी को दी चुनौती
एसओजी में लंबे समय से दरोगा, सिपाही जमें हुए है। शराब तस्करी के मामले में जिन दरोगा, सिपाहियों पर आरोप लग चुके है उन्हें भी एसओजी का जिम्मा सौंप दिया गया है। इसके पीछे बड़ी खेल है। इसकी जांच कराई जाए तो पुलिस के कुछ बड़े चेहरे से पर्दा उठ सकता है। जो भी हो अफसरों को एसओजी पर बड़ा नाज रहता है। लेकिन इस बार तो बदमाशों ने एसओजी को ही खुली चुनौती दी है। कोतवाली परिसर से वाहन चोरी की घटना से यह साबित हो गया कि बदमाशों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

वाहन चोरी होने पर एसओजी बिहार पहुंची
कोतवाली परिसर से गायब वाहन की तलाश में एसओजी के कुछ सिपाही बिहार रवाना हो गए। कुछ लोग बनकटा थानाक्षेत्र के कुछ जगहों पर छापा मारा लेकिन सफलता नहीं मिली। गोपालगंज और गोरखपुर के कुछ वाहन लिफ्टरों से संपर्क साधा लेकिन पता नहीं चल सका है। एसओजी के कुछ दरोगा , सिपाहियों की मुखबिरी वाहन चोर भी हो सकते हैं।

वाहन गायब होने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वाहन की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस टीम को लगाया गया है। लापरवाही की जांच होगी।
- डॉ. श्रीपति मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed