{"_id":"5f00e0798ebc3e433f0b4ac3","slug":"social-distancing-investigation-gorakhpur-city-news-gkp3569990157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने की जांच होगी
विज्ञापन

गोरखपुर। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 शेषमणि शर्मा की विदाई समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाने की जांच होगी। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन का कहना है कि जिले में धारा-144 लागू है। बिना अनुमति एक जगह पांच लोग एकत्रित नहीं हो सकते हैं। जीएसटी का कार्यक्रम किसने कराया था, इसकी जांच कराई जाएगी। बार-बार सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है, फिर भी अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 शेषमणि शर्मा सेवानिवृत्त हो गए। उनके विदाई समारोह में गोरखपुर-बस्ती मंडल से 50 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी आए थे। इन सबने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाईं। बिना मास्क लगाए ही एडिशनल कमिश्नर को सम्मानित किया। कोरोना वायरस के लिए निर्धारित सारे प्रोटोकॉल तोड़ दिए। मीडिया के जरिए शनिवार को मामला सामने आया तो प्रशासनिक अफसरों ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों ने लापरवाही की उम्मीद नहीं की जा सकती है। सबको पता है कि कोरोना वायरस का संक्रमण खतरनाक है। इससे बचाव का एक मात्र उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। इसी का नतीजा रहा कि जिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच कराने और रिपोर्ट आने के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
- दफ्तर में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की हरेक गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। प्रवेश द्वार पर ही सैनिटाइजिंग की व्यवस्था है। प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के लिए इसका इस्तेमाल अनिवार्य है। इसके लिए प्रवेश द्वार पर एक कर्मचारी भी तैनात है। सभी अधिकारियों के टेबल पर सैनिटाइजर रखा हुआ है। सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने आरोग्य सेतु एप डाउनलोड किया है। जल्द ही थर्मल स्कैनर आ जाएगा। जेम पोर्टल से इसकी खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
-अमित कुमार सिंह, असिस्टेंट कमिश्नर