फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   snake coming out in advocate house at Gorakhpur

Gorakhpur News: अधिवक्ता के घर में सांप निकलने से मचा हड़कंप, पकड़वाने का देना पड़ा 1500 रुपये

Mon, 10 Jul 2023 02:11 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

डीएफओ विकास यादव ने कहा कि सांप पकड़ने के लिए वन विभाग के पास तीन लोगों की टीम है। इसके बदले रुपये मांगना गलत है। किसने मांगा और क्यों, इसकी जांच करवाएंगे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर जाती है और निशुल्क सांप पकड़ती है।

विज्ञापन
snake coming out in advocate house at Gorakhpur
तारामंडल इलाके में एक घर में घुसे सांप को निकालते। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के तारामंडल इलाके में रविवार की देर शाम एक अधिवक्ता के घर में धामिन सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। घरवालों ने पहले तो सीढ़ी के नीचे छिपे सांप के खुद निकलने का इंतजार किया, नहीं निकला तो वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग के अफसरों ने बाली सिंह नाम के एक युवक को भेजा। उसने थोड़ी देर में सांप को पकड़ लिया और साथ ले गया। इसके लिए मकान मालिक को उसे 1500 रुपये देने पड़े।

विज्ञापन


दीवानी कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दुबे का तारामंडल इलाके में मकान है। शाम को परिवार के बच्चे, घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच रात आठ बजे के करीब बच्चों को घर में सांप घुसता नजर आया। बच्चों ने शाेर मचाया तो परिजन एकत्र हो गए। इसी बीच सांप, सीढ़ी के नीचे छिप गया। मोहल्ले के लोग भी जुट गए। करीब एक घंटे तक इंतजार के बाद भी सांप सीढ़ी के बाहर नहीं आया। इसके बाद अधिवक्ता के सहयोगी सुभाष शुक्ला ने वन विभाग को सूचना देने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सड़क हादसे में गंवाई जान: पत्नी की बाहों में पति ने तोड़ा दम, मायके जाने की जिद पड़ी भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता ने वन विभाग के किसी अफसर को फोन किया। दूसरी तरफ से असमर्थता जताते हुए खुद के लखनऊ में होने की बात कही गई। हालांकि उन्होंने किसी दूसरे अफसर या कर्मचारी का मोबाइल नंबर दिया। उसपर फोन किया गया तो गोला में होने और जल्द किसी को भेजने की की जानकारी दी। करीब 9.30 बजे के बीच ककराखोर इलाके से बाली सिंह नाम के युवक को भेजा गया। करीब पंद्रह से बीस मिनट की मशक्कत के बाद वह सांप को पकड़कर बाहर ले आया।

तीन हजार दीजिए, सांप पकड़ने का यही शुल्क है

सांप पकड़ने आए बाली सिंह ने अधिवक्ता से सांप पकड़ने के बदले तीन हजार रुपये की मांग की। इतनी रकम मांगने पर उन्होंने पूछा तो उसने बताया कि विभाग में लिखा-पढ़ी में इतने ही रुपये जमा होते हैं।

इसे भी पढ़ें: प्रेमी से मिलने के लिए किशोरी ने घरवालों के खाने में मिलाया नशीला पदार्थ, एक झटके में खुल गई पोल

डीएफओ विकास यादव ने कहा कि सांप पकड़ने के लिए वन विभाग के पास तीन लोगों की टीम है। इसके बदले रुपये मांगना गलत है। किसने मांगा और क्यों, इसकी जांच करवाएंगे। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर जाती है और निशुल्क सांप पकड़ती है। टीम कहीं व्यस्त है तो प्राइवेट में दूसरे लोगों को भेजा जाता है। वे 300 से 400 रुपये आने-जाने का खर्चा लेते हैं। अगर इतने ज्यादा रुपये मांगे गए हैं, तो यह गलत है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed