फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smugglers try to crush policemen with trucks in Kushinagar

यूपी: तस्करों ने पुलिस कर्मियों को ट्रक से कुचलने का किया प्रयास, बंगाल भेजे जा रहे थे पशु

Sat, 09 Jan 2021 05:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Smugglers try to crush policemen with trucks in Kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

संतकबीरनगर जिले से 20 पशुओं को दो ट्रकों से लेकर बिहार की तरफ जा रहे पशु तस्करों ने शनिवार की सुबह हाटा कोतवाली के पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया। ये पुलिसकर्मी पशु तस्करी की सूचना पर हाटा कस्बे के केन यूनियन चौराहे पर वाहनों को रोकने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि किसी सिपाही को इस घटना में चोट नहीं आई है। पुलिस ने दो ट्रकों पर लदे 20 पशुओं को मुक्त कराते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह हाटा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गोरखपुर की तरफ से पशुओं से लदे दो ट्रक बिहार की ओर जा रहे हैं। इस पर कोतवाल जयप्रकाश पाठक की अगुवाई में पुलिस टीम ने हाटा कस्बे के केन यूनियन चौराहे पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


कोतवाल के अनुसार गोरखपुर की तरफ से दो ट्रक आते दिखे। पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें रूकने का इशारा किया तो चालकों ने ट्रकों की रफ्तार बढ़ा दी। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया गया लेकिन जवानों को खुद को बचाते हुए दोनों ट्रकों का पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दोनों ट्रकों पर मौजूद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब ट्रकों पर थाने लाकर उनका पर्दा हटाया गया तो उसमें 10-10 पशुओं को बांधकर लादा गया था। पकड़े गए राम सिंह, नवाज शरीफ, साबिर अली व सर्फुद्दीन संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।


पुलिस ने तस्करों के खिलाफ हत्या के प्रयास, गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। पशु तस्करों को पकड़ने वाली टीम में कस्बा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल राम इकबाल राव,  कांस्टेबल  आकाश मौर्या, अखिलेश गुप्ता आदि पुलिसकर्मी शामिल थे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed