{"_id":"5ffc4eb38ebc3e3097107f89","slug":"smugglers-run-away-with-stone-planting-on-gorakhpur-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर पुलिस पर पथराव कर भागे तस्कर, चौकी प्रभारी समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर पुलिस पर पथराव कर भागे तस्कर, चौकी प्रभारी समेत तीन घायल
Mon, 11 Jan 2021 06:49 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 Jan 2021 06:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस। (सांकेतिक तस्वीरे)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया हनुमान मंदिर के नजदीक रविवार की रात करीब 2 बजे पुलिस पर पथराव कर पशु तस्कर फरार हो गए। पथराव में चौकी इंचार्ज और एक नागरिक समेत तीन लोग घायल हो गए।
हालांकि पुलिस ने तस्करों की गाड़ी पकड़ ली है। गाड़ी में चार पशु लादे गए थे। गाड़ी नंबर के आधार पर पहले मालिक फिर तस्करों तक पहुंचने के प्रयास में पुलिस जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर थाना क्षेत्र के कौआबाग पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह रात में गश्त पर निकले थे। इस दौरान बिछिया हनुमान मंदिर के पास पिकअप गाड़ी में पशुओं को लादकर ले जा रहे पशु तस्करों के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी ने अन्य पुलिस कर्मियों को लेकर सड़क पर डंपर खड़ी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए पथराव शुरू कर दिया। पथराव में चौकी प्रभारी तथा चौकी के सिपाहियों को चोट आई वहीं स्थानीय नागरिक भी घायल हो गया। पत्थर लगने के बाद चौकी प्रभारी अनियंत्रित होकर बाइक लेकर सड़क पर ही गिर गए। इसके बाद पशुओं से लदी गाड़ी छोड़कर तस्कर फरार हो गए।
पुलिस ने कुछ दूर तक दौड़ा कर पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अंधेरे का लाभ उठाते हुए तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी में लदे चारों पशुओं को छोड़ दिया और गाड़ी को कब्जे में लेकर तस्करों के बारे में पता करने में जुट गई।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।