फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smriti Mishra and Ambikesh became Miss and Mr. Freshers

Gorakhpur News: स्मृति मिश्रा और अंबिकेश मिस और मिस्टर फ्रेशर्स बने

Thu, 23 Nov 2023 12:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Smriti Mishra and Ambikesh became Miss and Mr. Freshers
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक समाजशास्त्र के विद्यार्थियों द्वारा फ्रेशर्
- समाजशास्त्र विभाग में आयोजित हुई फ्रेशर्स पार्टी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक समाजशास्त्र के विद्यार्थियों द्वारा बुधवार को फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन विभाग के सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


विभागाध्यक्ष प्रो. सुभी धूसिया ने मिस्टर फ्रेशर अंबिकेश तथा मिस फ्रेशर स्मृति मिश्रा को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है। साथ ही कॅरिअर के लिए जरूरी क्षमताओं का भी विकास होता है। विभागाध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम में प्रो. संगीता पांडेय, प्रो. अंजू, प्रो. अनुराग द्विवेदी, डॉ. पवन कुमार, डॉ. मनीष कुमार पांडेय, प्रकाश प्रियदर्शी, दीपेन्द्र मोहन सिंह समेत बड़ी संख्या में शोध व परास्नातक के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed