फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smoke rises from a street light pole in Chatori Gali; chaos ensues.

Gorakhpur News: चटोरी गली में स्ट्रीट लाइट के खंभे से उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

Wed, 09 Sep 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 09 Sep 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Smoke rises from a street light pole in Chatori Gali; chaos ensues.
- व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नगर आयुक्त और एक्सईएन को दी मामले की जानकारी
विज्ञापन

- व्यापारियों ने हादसे की आशंका जताकर तत्काल जांच की मांग की
गोरखपुर। चटोरी गली में मंगलवार को स्ट्रीट लाइट के खंभे से धुआं उठने और खंभे में करंट उतरने की शिकायत से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय व्यापारियों ने खंभे में खराबी को गंभीर बताते हुए किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका जताई।


व्यापार मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने मामले की जानकारी नगर आयुक्त और बिजली निगम के एक्सईएन को देकर तत्काल जांच और सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की। व्यापारियों के मुताबिक, खंभे से धुआं उठने के साथ ही उसमें करंट आने की शिकायत सामने आई। बाजार में रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्राहक आते-जाते हैं। ऐसे में यदि समय रहते खंभे की खराबी दूर नहीं की गई तो किसी के करंट की चपेट में आने से हादसा हो सकता है। मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर आयुक्त के निर्देश पर कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट-42 की ओर से खंभे की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed