{"_id":"5e32f7118ebc3e4b190238af","slug":"smart-pre-paid-meter-consumers-two-percent-cheaper-electricity-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिल से राहतः गोरखपुर में स्मार्ट प्री पेड मीटर उपभोक्ताओं को दो फीसदी सस्ती बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिल से राहतः गोरखपुर में स्मार्ट प्री पेड मीटर उपभोक्ताओं को दो फीसदी सस्ती बिजली
Fri, 31 Jan 2020 10:58 AM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
बिजली निगम के स्मार्ट प्री पेड मीटर से बिजली प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें अब दो फीसदी सस्ती बिजली मिलेगी। इसकी घोषणा भी निगम की तरफ से कर दी गई है। 1 से 25 किलोवाट तक के स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर वाले उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। यहीं नहीं, पोस्टपेड उपभोक्ता यदि अपना कनेक्शन प्री पेड कराते हैं तो उन्हें सिक्योरिटी राशि का एडजेस्टमेंट रीचार्ज के रूप में मिलेगा।
पॉवर कारपोरेशन की तरफ से विद्युत वितरण मंडल शहरी के सभी काउंटरों पर इस व्यवस्था को शुरू करने को कहा गया है। इसके पूर्व कुछ ही काउंटर जैसे शास्त्री चौक, बक्शीपुर में ही रीचार्ज की सुविधा प्री पेड उपभोक्ताओं को मिलती थी। नई व्यवस्था के तहत अब अपने क्षेत्र के किसी भी बिल संग्रह केंद्र पर जाकर अपना प्री पेड कनेक्शन रीचार्ज करा सकेंगे।
इसके अलावा मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय पर भी इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। शहरी अधीक्षण अभियंता यूसी वर्मा ने बताया कि स्मार्ट प्री पेड बिजली मीटर लगवाना उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद होगा। उन्हें दो फीसदी बिजली भी सस्ती मिलेगी। बकाया व गलत बिल बनने की संभावना भी नहीं रहेगी। जितने का रिचार्ज कराएंगे, उतना एमाउंट मीटर में आसानी से देख सकेंगे। रीचार्ज खत्म होते ही कनेक्शन अपने आप कट जाएगा।

Trending Videos
एसएमएस से मिलेगी सूचना
स्मार्ट प्री पेड उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर रीचार्ज व भुगतान, लो बैलेंस (मीटर में कम धनराशि), बिजली इस्तेमाल की धनराशि आदि की सूचनाएं रोजाना एसएमएस से मिलेंगी।
आसान किस्त योजना का अंतिम दिन आज
अधीक्षण अभियंता शहरी यूसी वर्मा ने बताया कि आसान किस्त योजना का अंतिम दिन शुक्रवार को है। इसके बाद योजना समाप्त हो जाएगी। निगम मॉर्निंग रेड अभियान फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू करेगा।