फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Smart meter sending more electricity bill

स्मार्ट मीटर भेज रहा अधिक बिजली बिल

Thu, 22 Jul 2021 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Smart meter sending more electricity bill
स्मार्ट मीटर भेज रहा अधिक बिजली बिल
विज्ञापन

उपभोक्ता परेशान, बिल ठीक कराने के लिए लगा रहे चक्कर
गोरखपुर। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद, बिजली का बिल बहुत अधिक आ रहा है। यह आरोप लगाते हुए, कई उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग में शिकायत की है। ऐसे उपभोक्ता अब बिल ठीक कराने के लिए बिजली निगम के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जानकारी के अनुसार, घोष कंपनी के अनुभव के घर अप्रैल में 18 हजार रुपये का बिल आया। फिर जून के अंतिम में 60 हजार रुपये का बिजली बिल आया। अब वे बिल को सही करवाने के लिए दौड़ रहे हैं। घोष कंपनी के ही रहने वाले मुदित गुप्ता ने बताया कि मार्च में करीब 15 हजार का बिल आया था। इस माह लगभग 68145 रुपये का बिल आया है। शक्तिनगर के मनोहर ने भी स्मार्ट मीटर तेज चलने की शिकायत दर्ज कराई है। मोहम्मद शादाब ने मीटर तेज चलने पर जांच की मांग की है। उनका कहना है कि अफसर खामियों को दूर करने में हीलाहवाली कर रहे हैं।

स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी की शिकायत है तो उपभोक्ता सीधे बक्शीपुर स्थित मीटर खंड में संपर्क कर सकते हैं। जिनके घरों में पुराने मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें भार की जांच करवा लेनी चाहिए। - यूसी वर्मा, अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed