{"_id":"6ad29a26f43641231405ee24","slug":"smaller-camps-will-be-held-in-the-tehsils-ahead-of-the-mega-camp-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1488513-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेगा शिविर से पहले तहसीलों में लगेगा लघु शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेगा शिविर से पहले तहसीलों में लगेगा लघु शिविर
Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में एक नवंबर को आयोजित होने वाले मेगा शिविर से पहले तहसील स्तर पर लघु शिविर लगाए जाएंगे। इनमें पात्र लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों को एक ही मंच से न्यायिक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने कहा कि एक नवंबर को प्रेक्षागृह में मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों के तहत तहसीलों में शिविर लगाकर पात्र लाभार्थियों को चिह्नित करने और उन्हें योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए सभी तहसीलदारों को पत्र भेजा जा चुका है।