{"_id":"5fd283188ebc3e3c4073d645","slug":"small-to-big-traders-are-investing-in-up-satish-gorakhpur-city-news-gkp37637081","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे से लेकर बड़े व्यापारी यूपी में कर रहे हैं निवेश: सतीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे से लेकर बड़े व्यापारी यूपी में कर रहे हैं निवेश: सतीश
विज्ञापन

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश के नियोजन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेगा सेमिनार सह वेबिनार में विनिर्माण क्षेत्र के तकनीकी सत्र की अध्यक्षता संवाद भवन में कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास सतीश महाना ने की।
उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक पिछड़ा क्षेत्र रहा है। जबकि यहां पर वाटर रिसोर्स के स्रोत रहे हैं। पहले लॉ एंड ऑर्डर ठीक नहीं था। लेकिन हमारी सरकार ने इस पर काम किया और तीन सालों में बदलाव देखने को मिला। बड़े से लेकर छोटे व्यापारी प्रदेश में निवेश कर रहे हैं। हमारी सरकार ने बिजली देनी शुरू की तो इंडस्ट्री आनी शुरू हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण के बाद लोग पूर्वांचल से सीधे जुड़ जाएंगे। इसका लाभ गोरखपुर को भी मिलेगा। बेहतरीन इंडस्ट्री की वजह से लोग प्रदेश में आ रहे हैं। हाइवे का निर्माण तेजी से हो रहा है। इसका असर यह है कि लोग हाइवे के पास जमीन खरीदकर इंडस्ट्री लगा रहे हैं।
मुख्य वक्ता मुख्य सचिव आलोक कुमार ने कहा कि पूर्वी उत्तर प्रदेश कृषि पर आधारित है। अधिकांश लोगों की आय कृषि और उससे संबंधित उद्योगों पर निर्भर करती है। पूर्वांचल में औद्योगिक विकास की आधारभूत संरचना के विकास के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जा रही है। मणिपुर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो एपी पांडेय ने कहा कि पूर्वी यूपी में हथकरघा उत्पाद सबसे बड़ा उद्योग था। लेकिन यह मौजूदा समय में दयनीय है। इसे विकसित करके पूर्वांचल का नाम पूरे विश्व में रोशन किया जा सकता है। इनके अलावा असिस्टेंट डायरेक्टर सेंसस प्रो. राजेश कुमार पाल, डॉ. गौरव पांडेय, डॉ. एमएनी वर्मा ने भी संबोधित किया। वक्ताओं का स्वागत सह अध्यक्ष वाणिज्य विभाग के प्रो अनिल यादव ने किया। इस मौके पर प्रो. आलोक गोयल, डॉ. सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. आनंद रत्नम, डॉ. अमित शर्मा, डॉ. प्रभुनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
2025 का कुंभ और भव्य होगा
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने कहा कि भव्य कुंभ का आयोजन प्रदेश सरकार कर चुकी है। आगे और भी भव्य आयोजन हो इसके लिए सरकार अभी से विचार कर रही है। 2025 का कुंभ और भव्य होगा।
इंडस्ट्री के लिए घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के बीच प्रदेश सरकार ने एक हजार से ज्यादा इंडस्ट्री का आवंटन किया है। यह बड़ी उपलब्धि है। व्यापारियों को अब कहीं जाने की जरूरत नहीं है। वह घर बैठे ऑनलाइन इंडस्ट्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह आत्मनिर्भर भारत की देन है।
पूर्वांचल में इंडस्ट्री डेवलपमेंट के लिए हो रहा काम
कैनिबेट मंत्री ने कहा कि पूर्वांचल में इंडस्ट्री डेवलपमेंट के लिए काम हो रहा है। कई बड़े इंडस्ट्री के ओएमयू भी साइन हो चुके हैं। मुंबई से लोग ऑनलाइन आवेदन भी कर रहे हैं। इसकी वजह यह है कि हमने एक बेहतर माहौल बनाया है। हर सेक्टर के लिए अलग-अलग पॉलिसी बनाई जा रही है।
यूपी के प्रति बदल गई लोगों की धारणा
सतीश महाना ने कहा कि लोगों की धारणा यूपी के प्रति अब बदल गई है। गुजरात, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना जैसे राज्यों से लोग यहां निवेश के लिए आ रहे हैं। बौद्ध सर्किट कुशीनगर से लेकर वाराणसी और गोरक्षनाथ नगरी को जोड़ने का काम सरकार ने किया है। सात एयरपोर्ट पर काम चल रहा है।