{"_id":"66a2f1329062e46a160f1604","slug":"slamming-saraf-of-hindi-market-in-custody-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-633199-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टप्पेबाजी : हिंदी बाजार का सराफ हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टप्पेबाजी : हिंदी बाजार का सराफ हिरासत में
विज्ञापन
अब चोरी का सोना खरीदने वाले धंधेबाज की पुलिस को तलाश
गुलरिहा क्षेत्र का मामला, ऑटो में महिला के उड़ाए थे जेवर व नकदी
भटहट चौकी प्रभारी ने नहीं की थी कार्रवाई, पीड़ित ने पकड़ा ऑटो चालक को
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिस टप्पेबाजी के मामले में भटहट चौकी प्रभारी ने तहरीर मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं की थी, अब उसी में गुलरिहा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिलने वाली है। मंगलवार को दामाद की मदद से पीड़ित ने एक ऑटो चालक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने वाले हिंदी बाजार के एक सराफ को हिरासत लिया है। अब पुलिस उसके एक और सहयोगी धंधेबाज की तलाश में जुटी है।
जंगल डुमरी नंबर दो हेलानी टोला निवासी रामनगीना की बहू चांदनी सात जुलाई को भटहट कस्बे में साप्ताहिक बाजार करने गई थी। बैरिया तिराहे पर ऑटो में बैठी। उसमें पहले से बैठे दो युवकों ने रास्ते में महिला के कान का जेवर और दो हजार रुपये लेकर उसे ऑटो से उतारकर फरार हो गए थे।
महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे से फुटेज लिया था, जिसमें चालक और टप्पेबाज दिख रहे थे। इसके बाद ससुर के साथ चौकी पर पहुंचकर महिला ने तहरीर दी। कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने वापस भेज दिया था। इधर, रामनगीना ने फुटेज को अपने रिश्तेदारों को भेजकर टप्पेबाजों को पकड़ने में मदद की अपील की थी।
विज्ञापन
रामनगीना ने बताया कि उनके दामाद भी ऑटो चलाते हैं। वीडियो देखकर उन्होंने मंगलवार को प्रेमचंद पार्क के पास से ऑटो चालक और दो टप्पेबाजों को पकड़ा। चकमा देकर टप्पेबाज फरार हो गए, जबकि चालक को गुलरिहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया था।
इधर, चालक के पकड़े जाने के बाद उससे पूछताछ कर पुलिस टप्पेबाजों के गिरोह तक पहुंची और फिर पीड़ित से दोबारा तहरीर लेकर केस दर्ज किया। इसके बाद टप्पेबाजों की निशानदेही पर पुलिस सराफ तक पहुंची, जो ऐसी घटनाओं में उड़ाए गए जेवरात को सस्ते दामों में खरीदने का काम करता है।
हालांकि पहले सराफ का लोकेशन नेपाल मिलने से परेशानी हुई, लेकिन बाद में वह पुलिस के हाथ लग गया। उससे पूछताछ में चोरी का सोना खरीदने में एक और सराफ का नाम सामने आया है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है। सीओ गोरखनाथ योगेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान जिनका भी नाम सामने आ रहा है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।