{"_id":"6239ba857ca37556976a38c4","slug":"sixth-accused-of-killing-thai-woman-arrested-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: थाई महिला की हत्या करने का छठवां आरोपी गिरफ्तार, नवंबर में मारी गई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: थाई महिला की हत्या करने का छठवां आरोपी गिरफ्तार, नवंबर में मारी गई थी गोली
Tue, 22 Mar 2022 05:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Mar 2022 05:31 PM IST
सार
एसपी ने बताया कि कोरिया में रहने वाले गोपाल यादव को अपनी चाची मृतका पुष्पा के चरित्र पर शक था। समाज में लोक-लाज से उसके परिवार की छवि धुमिल हो रही थी। इससे आहत आकर उसने अपने दोस्तों से मिलकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज के सिधुआपार में महिला पुष्पा यादव की हत्या करने के छठवें आरोपी तेज नारायण यादव उर्फ तेजु को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल पांच आरोपियों को पहले ही पुलिस जेल भेज चुकी है। पकड़े गए आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम था। पुष्पा यादव बड़हलगंज की रहने वाली थी, लेकिन थाईलैंड की नागरिकता ली थी।
विज्ञापन
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि 22 नवंबर 2021 को घर में घुसकर बदमाशों ने पुष्पा की गोली मारकर हत्या की थी। हत्या के अन्य 5 आरोपियों को 15 दिसंबर 2021 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। छठां आरोपी मंगलवार को पकड़ा गया है। जबकि, मामले का सातवां आरोपी मृतका का भतीजा गोपाल यादव अभी भी गिरफ्त से बाहर है। वह कोरिया में रह कर अपना कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि कोरिया में रहने वाले गोपाल यादव को अपनी चाची मृतका पुष्पा के चरित्र पर शक था। समाज में लोक-लाज से उसके परिवार की छवि धुमिल हो रही थी। इससे आहत आकर उसने अपने दोस्तों से मिलकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन