फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six years imprisonment for culpable homicide

Gorakhpur News: आधा मीटर बढ़ाकर लगा रहे थे लाल निशान, व्यापारियों के विरोध पर लौटे

Tue, 23 Jul 2024 06:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Six years imprisonment for culpable homicide

विज्ञापन

असुरन-पिपराइच फोरलेन: 20.5 मीटर की जगह 21 मीटर सड़क की चौड़ाई पर भड़के व्यापारी
नाप-जोख शुरू करने गए पीडब्ल्यूडी के जेई और कर्मियों को झेलना पड़ा विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। असुरन-पिपराइच फोरलेन की चौड़ाई कम करने के लिए नए सिरे से सर्वे सोमवार को शुरू हुआ। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी 20.5 मीटर की जगह 21 मीटर की नाप-जोख कर लाल निशान लगाने लगे तो व्यापारियों ने आपत्ति की।उनका कहना था कि मुख्यमंत्री ने 20 मीटर तक ही चौड़ाई रखने का निर्देश दिया था, उसी के अनुसार सर्वे किया जाए। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए नाप-जोख बंद कर अवर अभियंता व कर्मचारी लौट गए।
बाद में व्यापारियों ने पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। असुरन-पिपराइच फोरलेन को पहले 28 मीटर चौड़ी करने की योजना थी, इससे करीब 1200 दुकान-मकान प्रभावित हो रहे थे। इसे लेकर व्यापारियों ने विरोध शुरू किया।
विज्ञापन

व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर अपनी पीड़ा बताई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़क की चौड़ाई 20 मीटर तक करें, इससे बहुत सारी दुकानों में तोड़फोड़ की जरूरत नहीं होगी, लेकिन अधिकारियों ने चौड़ाई को 20.5 मीटर करने की योजना तैयार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता और कर्मचारी नए सिरे से सर्वे के लिए नाप-जोख शुरू की। जब वे 21 मीटर चौड़ाई नाप कर दुकानों में लाल निशान लगाने लगे तो व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों ने मुख्य अभियंता से फोन पर बात की और आपत्ति जताई। पांच-सात दुकानों की नाप-जोख के बाद कर्मचारी विरोध देख लौट गए।
इसके बाद व्यापारियों ने मुख्य अभियंता राकेश वर्मा से मुलाकात की। मुख्य अभियंता ने आश्वस्त किया कि किसी के साथ ज्यादती नहीं होगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार ही काम होगा।
मुख्य अभियंता से मिलने वालों में अजीत सिंह, राजेश श्रीवास्तव, अवधेश गुप्ता, नबी अहमद, मनीष गुप्ता, जय गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, विजय, अजय वैश्य, राम रतन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


वर्जन
सीएम के निर्देशानुसार सड़क की चौड़ाई 20.5 मीटर तक रखी जाएगी। यह ध्यान रखा जाएगा कि न्यूनतम तोड़फोड़ करनी पड़े। व्यापारियों से बातकर इसका रास्ता निकाल लिया जाएगा।
-कृष्णा करुणेश, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed